{"_id":"686ad2012540fc3cb8004cc9","slug":"sohanpal-became-the-state-head-of-the-professors-association-kaithal-news-c-18-1-knl1004-686018-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: प्राध्यापक संघ के राज्य प्रधान बने सोहनपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: प्राध्यापक संघ के राज्य प्रधान बने सोहनपाल
Mon, 07 Jul 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। लेक्चरर फिजिकल एजुकेशन एसोसिएशन की राज्य स्तरीय बैठक करनाल में शारीरिक शिक्षा प्राध्यापक दिनेश चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्राध्यापक सोहनपाल राणा राजौंद को सर्वसम्मति से संघ का राज्य प्रधान नियुक्त किया गया।
सोहनपाल राणा वर्तमान में पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजौंद में कार्यरत हैं। दिनेश चौधरी को एसोसिएशन का आजीवन मुख्य संरक्षक मनोनीत किया गया।
अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए सोहनपाल राणा ने कहा कि हसला के मार्गदर्शन में इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे और शारीरिक शिक्षा विषय व प्राध्यापकों की समस्याओं का समाधान कराने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि दिनेश चौधरी ने जो पौधा लगाया था, उसे वे एक सशक्त वृक्ष बनाएंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर हसला के जिला प्रधान डॉ. रमेश भूरा ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
बैठक में जींद से मनोज नैन, वीरेंद्र, प्रवीन चहल, अंबाला से अमरिंदर सिंह, जगतार सिंह, कैथल से अशोक कुमार, भूपेंद्र भूरा, जसबीर, सोनीपत से हरिओम शर्मा, डॉ. अश्वनी मोर, करनाल से रविंद्र पुनिया, नरेंद्र कुमार, अक्षय, पंकज कुमार, दिनेश शर्मा, सिरसा से डॉ. गुरप्रीत सिंह, राजिंदर सिंह, कुरुक्षेत्र समेत अनेक सदस्य मौजूद रहे।