फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Six new cases of corona were found, now 35 infected

Kaithal News: कोरोना के छह नए केस मिले, अब 35 संक्रमित

Wed, 19 Apr 2023 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 19 Apr 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Six new cases of corona were found, now 35 infected
कैथल। जिले में मंगलवार को कोरोना के कुल छह नए संक्रमित केस मिले हैं। इसके बाद अब संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है। वहीं, चार मरीजों ने कोरोना को हराया है। सभी 35 संक्रमित मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कोरोना महामारी के कारण जिले में अब तक कुल 377 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है। अभी जिले में कुल 222 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। स्वास्थ्य विभाग कोरोना महामारी को लेकर लोगों को लगातार जागरूक कर रहा है। इसके बावजूद मामले कम नहीं हो रहे हैं। अप्रैल महीने की शुरूआत से ही कोरोना महामारी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी होना शुरू हो गई थी। अप्रैल में कुल 30 संक्रमित मामले आ चुके हैं।
विज्ञापन


सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि मंगलवार को कोरोना के कुल छह नए मामले सामने आए हैं। जबकि चार मरीजों ने कोरोना को मात दी है। कोरोना महामारी से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्हें भीड़ भाड़ वाले स्थान पर मास्क लगाने और दो गज की दूरी बनाए रखने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed