फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Six more dengue patients found

डेंगू के छह मरीज और मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Six more dengue patients found
डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बीच रविवार को जिले में 6 नए मरीज सामने आए। ये भी मरीज कैथल शहरी क्षेत्र में पाए गए। अब तक जिले में मरीजों की संख्या 266 हो गई है।
विज्ञापन

रविवार को मिले डेंगू पीड़ितों में से 4 को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल किया गया है, जबकि 2 मरीजों का इलाज व ओपीडी अस्पताल के बाहर जारी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को बुखार से पीड़ित 56 व्यक्तियों की डेंगू से संबंधित जांच की गई।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने जिलेवासियों से अपील की कि बीमारी से बचाव के लिए विभाग की ओर से जारी की गई हिदायतों का पालन करें। अपने आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें व अनावश्यक पानी जमा नहीं होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में रविवार को कोरोना संक्रमण का कोई भी केस सामने नहीं आया है और न ही अब कोई एक्टिव केस जिले में है। डीसी प्रदीप दहिया ने स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट अनुसार बताया कि जिले में 11 हजार 244 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 898 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 96.9 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 3.12 प्रतिशत है व डेथ रेट 3.07 प्रतिशत है। होम आइसोलेशन में रह रहे कुल 9511 व्यक्तियों में से 9511 ठीक हो चुके हैं। डीसी ने बताया कि जिले मेें अब तक 8 लाख 38 हजार 816 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 6 लाख 16 हजार 574 व्यक्तियों को पहली डोज व 2 लाख 22 हजार 242 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। रविवार को 303 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। अब स्टॉक के तौर पर कोरोना रोधी वैक्सीन कोवीशील्ड की 116530 व कोवैक्सीन की 9840 डोज उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed