{"_id":"65c3ed210f9a0cc3910c1cc6","slug":"siwan-vegetable-market-association-protested-kaithal-news-c-18-1-knl1004-321772-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सीवन सब्जी मंडी एसोसिएशन ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सीवन सब्जी मंडी एसोसिएशन ने किया विरोध
Thu, 08 Feb 2024 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 08 Feb 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। सीवन सब्जी मंडी एसोसिएशन के आढ़तियों की एक बैठक सीवन की सब्जी मंडी में हुई। इसमें सरकार के नए नियम के बारे में आढ़तियों ने विरोध प्रदर्शन किया।
सीवन सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान पाली सैनी ने बताया कि सरकार ने प्रदेश भर की सब्जी मंडियों में जो तुगलकी फरमान थोपा है उसका हम विरोध करते हैं। सरकार ने अब सब्जी मंडी के आढ़तियों पर यह फरमान लागू कर दिया है कि पिछले वर्ष की बिक्री के अनुसार 10 प्रतिशत की राशि का अनुमान बढ़ाकर एडवांस में मार्केट कमेटी फीस सरकार के पास कर जमा करवानी होगी। यह सरासर नाइंसाफी है।
उन्होंने कहा कि सब्जी के आढ़ती समय पर ही अपनी बिक्री के अनुसार मार्केट कमेटी की फीस की रकम जमा करवाते आए हैं। इस प्रकार के तुगलकी फरमान के बाद अब यह राशि एडवांस में जमा करवानी होगी, जोकि सरासर गलत है। कोई भी आढ़ती इतनी राशि एडवांस में जमा नहीं करवा सकता है। दूसरा यदि कोई आढ़ती कम काम करता है या किसी कारण से उसकी बिक्री कम होती है तो उस स्थिति में उस आढ़ती को बहुत नुकसान होगा। इसके बारे में सरकार ने कोई नियम तय नहीं किए हैं। यह आढ़ती सरकार के लिए राजस्व एकत्र करने का काम करते हैं परंतु सरकार इनकी ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार ने आठ फरवरी तक का समय आढ़तियों को दिया है। यदि इस समस्या का समाधान नहीं होता है और इस नियम को वापस नहीं लिया जाता है तो 10 फरवरी से प्रदेशभर की सब्जी मंडी एसोसिएशन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली जाएगी। इसकी पूर्ण जिम्मेवारी सरकार व प्रशासन की होगी। इस बैठक में संजय आहुजा, भरत मुंजाल, राहुल, बिट्टू, गुरमीत, अमित, अशोक व राजेन्द्र सहित अन्य सब्जी आढ़ती मौजूद रहे।