फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Siwan Municipality is not wanted, raise your voice

Kaithal News: नहीं चाहिए सीवन नगर पालिका, आवाज बुलंद

Sat, 27 Jul 2024 04:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 27 Jul 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Siwan Municipality is not wanted, raise your voice
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। सीवन नगरपालिका का दर्जा भंग करने की मांग पर शुक्रवार को कस्बे के लोगों रोष जुलूस निकाला। इसी दौरान कस्बा के लोगों ने रामा आश्रम में एक बैठक की। बैठक में नगर के पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी भाग लिया। आवाज बुलंद कर जुलूस निकाला। रोष मार्च के दौरान लोगों ने नगरपालिका के खिलाफ नारेबाजी भी की।

बैठक को संबोधित करते हुए अमृत लाल, अमरेंद्र सिंह खारा, साधा राम, विक्रम व अन्य वक्ताओं ने कहा कि नगरपालिका से सीवन के लोगों को कोई लाभ मिलने वाला नहीं है। उल्टा इससे लोगों को नुकसान ही हो रहा है। प्रदेश में सीवन के साथ चार अन्य नगरपालिकाएं नई बनाई गई थी जिनमें से बादली, बांस, बाटड़ा और आदमपुर सभी का नगरपालिका का दर्जा समाप्त कर दिया है। केवल सीवन का नगरपालिका का दर्जा अभी बनाए रखा है। नगर के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि नगर का व्यापार इसके कारण से समाप्त हो गया है। मनरेगा मजदूर बेरोजगार हो गए हैं। मनरेगा का जो बजट आता था उससे मनरेगा मजदूरों को काम मिलता था और रोजगार पैदा होता था। जब लोगों के पास पैसे आते थे वह पैसा बाजार में आता और व्यापार चलता था परंतु अब बजट बंद हो गया है और मनरेगा मजदूर बेरोजगार हो गए हैं। इससे नगर के व्यापार पर भी बहुत असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी आरोप लगाते हुए कहा कि लोगों पर टैक्सों का बोझ डाला गया है। यदि लोगों को कोई भी निर्माण करना है तो उसके लिए भी टैक्स भरे, यदि मकान में कोई बाथरूम भी बनाना है तो भी नगरपालिका से आज्ञा लेनी पड़ती है और टैक्स जमा करवाना पड़ता है। नया मकान, दुकान कोई कुछ नहीं बना सकता है। इससे तो पंचायती राज अच्छा था। नाराजगी जताते हुए कहा कि नगरपालिका ने सभी को अपने ही घरों में किरायेदार बना दिया है।

इसके पश्चात एक रोष मार्च निकाला गया जो रामा आश्रम से आरंभ हो कर थाना सीवन से होता हुआ रामा आश्रम में पहुंच कर समाप्त हुआ। रोष मार्च में लोगों नगरपालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर सुरेश वधवा, सुरेन्द्र नागपाल, जगदीश मेहता, सतपाल सैनी, राम दिया, जय नारायण, सुरेश सैनी व अन्य लोग मौजूद थे।


सीएम से मिलने का लिया जाएगा समय-

अमरेंद्र सिंह खारा व बलदेव सिंह बल्ली ने बताया कि नगरपालिका को भंग करवाने के लिए पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर से वह मिले हैं। पूर्व विधायक ने आश्वासन दिलाया है कि वह प्रदेश के मुख्यमंत्री से समय लेकर उनसे प्रतिनिधि मंडल को मिलवाएंगे और उनसे मांग रखी जाएगी कि सीवन का नगरपालिका का दर्जा भंग करके दोबारा से पंचायती राज लागू किया जाए। बताया कि आगामी बैठक बुधवार को रामा आश्रम में बुलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed