फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   sidewalk occupation

कब्जे में है फुटपाथ, सड़कों पर दम तोड़ रही है जिंदगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
sidewalk occupation
sidewalk occupation - फोटो : Kaithal
शहर भर में फुटपाथ दुकानदारों के कब्जे में हैं। दुकानों के आगे सामान रखकर, चबूतरे बनाकर, लोहे की ग्रिलें लगाकर पूरी तरह से फुटपाथों पर कब्जा किया हुआ है। जिस कारण लोग मजबूरन सड़काें पद पैदल चलते हैं और मौत का शिकार हो रहे हैं। पिछले एक साल में फुटपाथ पर कब्जों के कारण सड़क पर चलते हुए 19 लोग अपनी जिंदगी से हाथ धो चुके हैं। प्रशासन ने पुराने बस अड्डे पर हिम्मत जरूर दिखाई है, लेकिन अभी भी पूरे शहर में फुटपाथ पूरी तरह से दुकानदारों के कब्जे में हैं।
विज्ञापन

लगभग सभी मार्गों पर हैं कब्जे
शहर में करनाल रोड, अंबाला रोड, ढांड रोड, छात्रावास रोड सहित लगभग सभी मार्गों पर फुटपाथ पर दुकानदारों के कब्जे बने हुए हैं। दुकानदारों ने अधिकतर जगह अपना सामान रखकर कब्जा किया हुआ है। काफी जगह सीमेंट के चबूतरे बनाकर फुटपाथ पर तो कब्जा किया हुआ है, साथ ही उसके आगे भी अपना सामान रखा हुआ है। इसके अलावा कई जगह तो इससे भी आगे बढ़कर दुकानदारों ने लोहे व स्टील की ग्रिल लगा ली हैं। फुटपाथ के ऊपर बैठकर दुकानदार अपना सामान बेच रहे हैं।
विज्ञापन

19 लोगों की हो चुकी है मौत
सीएम सड़क सुरक्षा सहयोगी ने बताया कि कैथल जिले में पिछले एक साल में पैदल चलने वाले 19 लोग सड़क हादसों का शिकार हुए और उनकी हादसों में मौत हो गई। इसका मुख्य कारण अधिकतर जगहों पर पैदल चलने की जगह नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों को भी सड़क पर चलना पड़ता है
फुटपाथ पर अवैध कब्जे होने के कारण विद्यार्थियों को स्कूल कॉलेजों में आते-जाते समय सड़क पर ही चलना पड़ता है। जिस कारण उन्हें भी हादसों का डर सताता है। छात्रा रोशनी, विद्या, चंचल, रुबी, सुनीता ने कहा कि उन्हें हर समय सड़क पर डर रहता है कि कोई हादसा न हो जाए। पैदल आते-जाते समय उन्हें काफी परेशानी होती है।
पुराने बस अड्डे पर चलाया था अभियान, इसके बाद शांति
प्रशासन ने पुराने बस अड्डे पर पिछले माह एक अभियान चलाकर इसे पूरी तरह से खाली करवा लिया था। रोड के बीच में डिवाइडर रखवाकर सड़क की स्थिति में सुधार कर दिया था, लेकिन शहर में अन्य चौक-चौराहे इसी तरह की कार्रवाई के इंतजार में हैं।

डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि इस संबंध में एक रिपोर्ट तैयार करवाई जाएगी। बाद में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। दुकानदारों से अपील है कि वे किसी की जान को खतरे में न डालें और सामान को दुकान के अंदर ही रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed