फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   showing fear of ghosts

भूत-प्रेतों का डर दिखाकर सेगा निवासी एक तांत्रिक ने बीमार महिला से ठगे 55 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
showing fear of ghosts
कैथल। गांव सिसमौर निवासी एक बीमार महिला को भूत-प्रेतों का डर दिखाकर सेगा निवासी एक तांत्रिक ने 55 हजार रुपये ठग लिए। आरोपी ने उसे जहरीली वस्तु भी खिला दी जिससे उसकी हालत खराब हो गई । शिकायत पर पुलिस ने आरोपी तांत्रिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव सिसमौर निवासी सुमन देवी ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2004 में गांव सिसमौर में हुई थी। उस समय से ही उसकी तबियत काफी खराब रहती थी। किसी ने उसे बताया कि गांव सेगा में रामफल गोसाई झाड़ा लगाकर या अन्य तरीके से ठीक कर देता है। उसके बाद वह अपने पति को साथ लेकर करीब 4-5 महीने पहले गांव सेगा में रामफल भगत के पास गई।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि आरोपी ने उसे देखकर कहा कि घोर विपत्ति आई है एक भूत पीछे लगा हुआ है। इससे छुटकारे के लिए पाठ करवाना होगा। इस काम के लिए आरोपी ने 55 हजार रुपये की मांग की। काफी बीमार होने के कारण उन्होंने मजबूरी में हामी भर ली। उसके बाद वे हरिद्वार चले गए और वहां हवन व अनुष्ठान करवाया। उसके कुछ दिन बाद तक वह ठीक रही, लेकिन फिर से वही दिक्कत होने लगी। वह अपने किसी परिजन के साथ कई बार रामफल भगत के पास इलाज करवाने के लिए गई और हर बार वह पैसे लेता रहा। चार जनवरी को महिला की तबियत फिर खराब होने पर परिजन उसे तांत्रिक के पास ले गए। जहां उसने बतासे में कोई जहरीला पदार्थ खिला दिया जिससे उसकी तबियत और भी अधिक खराब हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तितरम थाना एसएचओ दलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी तांत्रिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले की आगामी जांच की जा रही है। कार्रवाई पूरी कर जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed