फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Showed talent in sports

Kaithal News: खेलों में किया प्रतिभा का प्रदर्शन

Sat, 16 Nov 2024 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 16 Nov 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Showed talent in sports
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। किठाना पब्लिक स्कूल किठाना में खेल प्रतियोगिता करवाई गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ अनिल बिढ़ान ने मशाल के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़, मेंढक दौड़, नींबू दौड़, हाइ जंप, लांग जंप, रस्सा कस्सी, रिले रेस, कबड्डी, खो-खो सहित अन्य कई खेलों का आयोजन किया गया। इसके साथ साथ बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे रागनी गायन, नृत्य में भी भाग लिया। इसमें चार अलग अलग सदनों के बच्चों ने भाग लिया। जिसमें से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाला सदन सिद्धांत रेड और द्वितीय स्थान पर स्वयं ब्ल्यू रहा।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि के रूप में एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कम तहसीलदार डा अनिल कुमार बिढान रहे। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अपना काम लगन और ईमानदारी से करना चाहिए। स्कूल अध्यक्ष रामफल ढांडा भी शामिल रहे। उन्होंने छात्र छात्राओं को उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमडी विकास ढांडा ने बच्चों को बताया कि खेल कूद भी बच्चों के लिए बहुत आवश्यक हैं उन्होंने विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। प्रधानाचार्या डाॅ. सुमन ढांडा ने बच्चों को खेल की जरूरत को समझाया और एक कहानी के माध्यम से अच्छे बुरे को समझने के बारे में विशेष रूप से जानकारी दी। प्रधानाचार्या डॉ. निर्मल सिंगरोहा कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने सभी की सराहना की। इस दौरान अंशिका रितु डीपी अनिल कुमार ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed