{"_id":"5daf5e5b8ebc3e016e029b62","slug":"shout-out-in-bank-po-kaithal-news-knl93670152","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरजेवाला के पूर्व निजी सहायक रहे जेई बलविंद्र मलिक के भाई को घर के बाहर गोली मार कर फरार हुए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरजेवाला के पूर्व निजी सहायक रहे जेई बलविंद्र मलिक के भाई को घर के बाहर गोली मार कर फरार हुए बदमाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक के पीओ और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता के भाई को मंगलवार की रात करीब आठ बजे गोली मारने की घटना से शहर में दहशत फैल गई। शहर के लोगों का कहना है कि इस घटना ने पूर्व में हुई गुंडागर्दी और अराजकता के माहौल को याद दिला दिया है। समय रहते पुलिस ने गोली मारने वालों को काबू नहीं किया तो आगे चलकर गंभीर परिणाम होंगे। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला का कहना है कि इस घटना ने गुंडागर्दी की पुरानी घटनाओं को ताजा कर दिया है। पुलिस को चाहिए कि वह गोली मारने वालों को तत्काल गिरफ्तार करें। जिससे कि शहर के लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़े।
मंगलवार की रात करीब आठ बजे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के निजी सहायक रहे पीडब्लयूडी के जेई बलविंद्र मलिक के भाई नीरज मलिक को घर के बाहर दो युवकों ने गोली मार दी। घटना के बाद दोनों बाइक पर फरार हो गए। बाद में घायलावस्था में बैंक में पीओ नीरज मलिक को उपचार के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करा दिया है। यह घटना उस समय हुई जब नीरज मलिक अपनी कार को घर के अंदर खड़ा कर रहे थे। इससे पूर्व वे बाजार से कुछ सामान लेने गए थे। वापसी में वे सेक्टर 19-2 में स्थित अपने घर में कार को खड़ा करके गेट खोलने के बाद फिर से कार स्टार्ट करके अंदर करने ही लगे थे कि दो युवक आए और आते ही नीरज मलिक पर गोली दाग दी। जो उसकी जांघ में जा लगी।
एसपी विरेंद्र विज ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। सीआईए की टीम भी मौके पर भेजी गई है। जैसे ही शिकायत मिलती है, तुरंत केस दर्ज करके हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
अस्पताल में लगा लोगों का तांता - घटना की सूचना मिलते ही पहले जिला अस्पताल, फिर शाह अस्पताल में सुरजेवाला समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी घटना से स्तब्ध नजर आ रहे थे और किसी तरह मलिक के भाई का हाल-चाल जानना चाह रहे थे।
सीआईए की टीमों ने किया घटनास्थल व अस्पताल का दौरा: सीआईए प्रभारी सत्यवान सिंह सहित पुलिस टीमों ने पहले जिला अस्पताल, फिर शाह अस्पताल व बाद में घटनास्थल का भी दौरा किया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज जुटाकर मामले की जांच में जुट गई है।