फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Should have consulted parents and operators before closing school: Dr. Sharma

स्कूल बंद करने से पहले अभिभावकों और संचालकों से करना चाहिए था विमर्श : डॉ. शर्मा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Should have consulted parents and operators before closing school: Dr. Sharma
Should have consulted parents and operators before closing school: Dr. Sharma - फोटो : Kaithal
फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन की राज्य स्तरीय बैठक जिमखाना क्लब में हुई। बैठक में प्रदेशभर से पहुंचे निजी स्कूल संचालकों ने स्कूलों के बारे में सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के बारे में विचार-विमर्श किया। एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रधान डॉ. कुलभूषण शर्मा ने कहा कि सरकार हरियाणा में शिक्षा के मंदिरों को तबाह करने पर तुली है।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ.कुलभूषण शर्मा ने कहा कि सरकार स्कूलों की स्थिति पर सर्वे करवाए। अगर कल को शिक्षा मंदिर तबाह हो गए तो क्या सरकार इस स्थिति में है कि शिक्षा को दोबारा पटरी पर ला सके? उन्होंने कहा कि सरकार ने शिक्षा के बारे में नहीं सोचा है। अब सरकार कह रही है कि 18 वर्ष की आयु के लोगों को भी टीकाकरण किया जाएगा। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन बहुत समय से कह रही थी कि स्कूल संचालकों का टीकाकरण किया जाए। कुलभूषण शर्मा ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है कि शिक्षा को आवश्यक सेवाओं में लिया जाए। प्रदेश महासचिव वरुण जैन व बलदेव सैनी ने सरकार से मांग की कि सरकार को शिफ्ट अनुसार स्कूल खोलने चाहिए। साथ ही उन्होंने मांग की कि स्कूलों के बस चालकों व स्टाफ को 3000 रुपये महीना सहायता दी जाए।
विज्ञापन

जिला प्रधान परमानंद गोयल व चेयरमैन बलविंद्र संधू ने कहा कि अगर सरकार ने जल्द ही उनकी मांगों या समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे एक मई से चंडीगढ़ में धरना देने के लिए सरकार से जगह मांगेंगे। इस अवसर पर जिला संरक्षक जगजीत माजरा और संरक्षक लाभ सिंह लैलर, जिला उपप्रधान संजीव शर्मा, जिला महासचिव हरपाल आर्य, जिला कैशियर सत्यजीत सैनी, जिला सह सचिव सुनील रसीना, जिला मीडिया इंचार्ज अतुल शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य राजपाल आर्य, सरदार विक्रम सिंह फरल व कृष्ण शर्मा सहित प्रदेशभर से पहुंचे स्कूल संचालक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed