{"_id":"629671a7be80b0278333f468","slug":"shot-himself-while-sitting-in-the-car-kaithal-news-knl1100535152","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी में बैठकर खुद को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ी में बैठकर खुद को मारी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजौंद। गांव नीमवाला के युवक ने किच्छाना से कसान रोड पर गाड़ी में अपने सिर में पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। बाद में धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव को जिला अस्पताल में पहुंचाया। घटना के संबंध में परिजनों ने कोई भी आरोप नहीं लगाया। हालांकि पुलिस को घटना के कारणों का पता भी नहीं चल सका है। पुलिस ने बताया कि पता चला है कि युवक प्रापर्टी लेन-देन का कार्य करता था।
पुलिस के मुताबिक युवक के सिर पर गोली लगी थी और उसके हाथ में पिस्टल थी। पुलिस को सूचना मिली कि गांव नीमवाला का अमित कुमार (35) मंगलवार को दोपहर बाद कार में मृत अवस्था में मिला। सूचना पर राजौंद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की। युवक के हाथ में पिस्टल थी और गोली सिर पर लगी थी। राजौंद थाना प्रभारी भीरभान ने यह भी बताया कि पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर 174 के तहत कार्रवाई की है। अमित ने आत्महत्या क्यों की, इसकी भी जांच की जाएगी।
राजौंद थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें करीब शाम चार बजे घटना की सूचना मिली। इस पर वह तुरंत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि पुलिस हर एंगल से घटना की जांच कर रही है। हालांकि मौका मुआयना करने के बाद प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि युवक ने आत्महत्या के इरादे से खुद को गोली मार ली। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट व पुलिस की छानबीन से बाकी पता चलेगा। पिस्टल के संबंध में थाना प्रभारी ने कहा कि इस बारे में भी जांच की जा रही है कि वह लाइसेंसी थी या अवैध।