{"_id":"64e3bc846cb5de59ed028f37","slug":"shopkeeper-was-given-poison-died-kaithal-news-c-245-1-sknl1008-3520-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दुकानदार को पिलाया जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दुकानदार को पिलाया जहर, मौत
Tue, 22 Aug 2023 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 22 Aug 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
कैथल। हाबड़ी गांव में पांच आरोपियों ने एक दुकानदार से मारपीट की और उसे जबरदस्ती जहरीला पदार्थ पिला दिया। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। थाना पूंडरी पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हाबड़ी गांव निवासी साहिल ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि उसके पिता सुखविंद्र पूंडरी में ट्रक यूनियन के सामने मीट की दुकान चलाते थे। उसका छोटा भाई राजन 17 अगस्त को बहन को दवा दिलवाने के लिए गांव के बस अड्डे पर मेडिकल स्टोर पर जा रहा था। रास्ते में रामदास, सुमित, रिंकू, अंकित व अभिषेक ने उनको रोका और कहा कि उनके मकान के आगे से बुलेट लेकर क्यों निकलता है और उसे अपशब्द कहने लगे।
उसके पिता 18 अगस्त को सुबह पिता शिकायतकर्ता की माता अंजू को एक निजी स्कूल में कार्य पर छोड़ने के लिए जा रह थे। इस पर उक्त आरोपियों ने पिता रोका और कहा कि तुम्हारे लड़के को हमने कहा था कि दोबारा बुलेट लेकर इस गली से मत आना। इतना कहते ही पांचों ने लाठी व डंडे से उसके पिता के साथ मारपीट शुरू कर दी। अन्य लोगों को आता देख सभी आरोपी मौके से भाग गए। उसके बाद उसके माता-पिता वापस घर आ गए। इसे लेकर उन्होंने पूंडरी थाना में शिकायत दे दी।
विज्ञापन
इसके बाद 19 अगस्त को सभी आरोपी उसके पिता की दुकान पर आए और उसे धमकी देकर चले गए। इसी दिन रात करीब 10.00 बजे जब पिता दुकान बंद करके कार में गांव वापस आ रहे थे। गांव के श्मशान घाट के सामने पांचों आरोपी खड़े थे। उसके पिता ने घर पर फोन किया। जब वे मौके पर गए तो देखा कि उसका पिता सड़क पर पड़े थे।
आरोपियों ने उसके पिता को लाठी डंडे से चोटें मारी व जबरदस्ती कोई जहरीला पदार्थ पिला दिया। उसने पिता को इलाज के लिए कैथल के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान उसके पिता की मृत्यु हो गई। जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।