फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Shopkeeper said: First the shops were closed in lockdown, now the road has also been uprooted

दुकानदार बोले: पहले लॉकडाउन में बंद रही दुकानें, अब सड़क को भी उखाड़ दिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper said: First the shops were closed in lockdown, now the road has also been uprooted
शहर में महात्मा गांधी मार्केट के दुकानदारों ने पाइप लाइन के लिए उखाड़ी गई सड़क के विरोध में प्रदर्शन किया। यहां दुकानदारों ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति द्वारा कोर्ट में स्टे लगा कर कार्य को रुकवाया गया। इससे लगभग 50 दुकानदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं है किस बात को लेकर सड़क का निर्माण कार्य रुकवाया गया है। दुकानदारों ने शुक्रवार को बाजार के बीच में एकत्रित होकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ रोष जताया।
विज्ञापन

महात्मा गांधी मार्केट के दुकानदारों सुरेंद्र मित्तल, धन सचदेवा, केवल सिंगला, अनिल रोहिला, सुभाष सिंगला, विकास जैन, सूरज प्रकाश, देवी दयाल गर्ग ने कहा कि पहले लॉकडाउन की वजह से दुकानें बंद रही। इसके बाद जैसे स्थिति सामान्य हुई तो प्रशासन के आदेशों के बाद दुुकानें खोली गई। इससे आर्थिक स्थिति काफी कमजोर हो चुकी है। दुकानें खुलने से थोड़ी राहत जरूर मिली। लेकिन अब बाजार में सड़क को उखाड़ा गया है। दुकानदारों का ये भी कहना है कि पिछले दो तीन दिनों से कार्य अधूरा छोड़ा गया है। यहां ग्राहकों को आने-जाने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात का मौसम है, पहले भी कई दुकानों के बेसमेंट में पानी जमा हो गया। यहां बड़ा हादसा होने का भी अंदेशा बना हुआ है। दुकानदारों ने सरकार व प्रशासन से जल्द समस्या को दुरुस्त करवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed