फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   shopkeeper, administration team

अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, दुकानदार बोले- बिना नोटिस की कार्रवाई

Sat, 24 Aug 2019 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
shopkeeper, administration team
25-कैथल। अतिक्रमण के दौरान बिखरे पड़ फल व सामान। - फोटो : Kaithal
शहर की सड़कों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के आदेशों के बावजूद जब दुकानदारों ने आदेशों को दरकिनार कर दिया तो शनिवार की शाम पुलिस-प्रशासन टीम एक्शन मोड में आ गई। दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर सड़कों पर रखे गए सामान को पीले पंजे की मदद से हटा दिया और टीन-टप्पर भी उखाड़ दिए। साथ ही सामान को जब्त कर लिया गया। महेश चौक से लेकर पिहोवा चौक व वहां से नगर परिषद कार्यालय तक सड़क से अतिक्रमण हटाओ अभियान के कारण दुकानदारों में हड़कंप मच गया। अभियान के दो घंटे बाद तक भी दुकानदार अपना सामान समेटते नजर आए। वहीं प्रशासन ने चेतावनी जारी की है कि सड़कों पर यदि भविष्य में सामान मिला तो उसे जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

शाम को करीब साढ़े तीन बजे सिटी एसएचओ प्रदीप कुमार, ट्रैफिक एसएचओ अमन और नगर परिषद के मुख्य सफाई निरीक्षक मोहन भारद्वाज पुलिस के जवानों और नप कर्मचारियों की टीम को लेकर पुराने बस स्टैंड पर पहुंचे और अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई शुरू की। जेसीबी की सहायता से दुकानों के बाहर सड़क पर बनाए गए छप्पर तुड़वाए गए और रेहडिय़ों को भी उठाकर नप के वाहनों में लोड कर लिया गया। पुलिस की टीम ने वहां के दुकानदारों को चेतावनी दी अगर दोबारा यहां सामान रखा गया तो फिर से उठवाया जाएगा। सिटी एसएचओ ने सख्त लहजे में कहा कि दुकानदार जिला प्रशासन के आदेशों को हलके में न लें, बल्कि उन आदेशों को पालन करें ताकि शहर में जाम की स्थिति पैदा न हो।
विज्ञापन

दुकानदार बोले- नहीं दिया कोई नोटिस, सीधे कर दी कार्रवाई : एक तरफ तो दुकानदार प्रशासन की इस कार्रवाई से खफा दिखाई दिए, लेकिन दूसरी ओर खुद यह कहा कि टीमें पहले भी आई हैं, लेकिन उस समय तो कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। इस बार ही ऐसा किया गया है, जब दुकानदारों को पहले कोई नोटिस नहीं दिया गया। दुकानदार शाम लाल ने कहा कि सामान हटवाने से पहले उन्हें या तो नोटिस देते, अगर फिर भी कोई दुकानदार सामान नहीं हटाता तो उसे जुर्माना भी किया जा सकता था। वहीं दुकानदार वेद प्रकाश ने कहा कि कार्रवाई में शामिल टीम ने उन्हें सामान हटाने का मौका नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिहोवा चौक से भी खाली करवाई सड़क : जैसे ही अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम पिहोवा चौक पर पहुंची तो दुकानदारों ने आनन-फानन में सामान को दुकानों के अंदर ठूंस लिया। जब दुकानों में जगह नहीं बची तो साथ लगती गलियों में सामान रखने लगे। इस पर टीम ने गलियों और सड़कों से सामान उठवाकर नप की गाड़ी में लदवा दिया। करीब दो घंटे तक चली कार्रवाई की भनक लगते ही पार्क रोड पर रेहड़ियां लगाने वाले टीम के पहुंचने से पहले ही वहां से सामान समेटकर चलते बने। इसके बाद पुराना बस स्टैंड से कमेटी चौक तक सड़कें अन्य दिनों की अपेक्षा खुली दिखाई दी। जिन दुकानदारों ने सड़क पर 10-10 फुट बाहर तक सामान रखा हुआ था, उनके सामान को जेसीबी की मदद से वहां से हटवा दिया गया।
विरोध करने पर दुकानदारों को पुलिस की जीप में बैठाया : कार्रवाई का विरोध करने पर दो दुकानदारों को पुलिस की टीम उन्हें जिप्सी में बैठा लिया और थाने ले गई। जिससे दुकानदारों में दहशत फैल गई और दुकानदार अपना सामान समेटते नजर आए।

छात्रावास रोड पर भी होगी कार्रवाई : सिटी एसएचओ प्रदीप कुमार ने कहा कि अतिक्रमण के कारण जाम लगने की शिकायतें ज्यादा आ रही थी। जिला प्रशासन की ओर से पुलिस को आदेश दिए गए थे कि यातायात को निमंत्रित करने और अतिक्रमण को हटवाने का कार्य शुरू किया जाए। उन्हीं आदेशों का पालन करते हुए पुलिस व नप की टीम ने कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि आज पुराना बस स्टैंड से कमेटी चौक तक सड़कें खाली करवाई गई हैं। आगे छात्रावास रोड को खाली करवाया जाएगा।

23-कैथल। पुराने बस स्टेंड पर अतिक्रमण हटवाते हुए जिला प्रशासन।

23-कैथल। पुराने बस स्टेंड पर अतिक्रमण हटवाते हुए जिला प्रशासन।- फोटो : Kaithal

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed