फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Shivani stood first in slogan writing

Kaithal News: स्लोगन लेखन में शिवानी रही प्रथम

Wed, 17 Sep 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 17 Sep 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Shivani stood first in slogan writing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कैथल में उद्यमिता पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्लोगन लेखन व पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता कराई गई। स्लोगन लेखन में शिवानी प्रथम, वैशाली द्वितीय और करिश्मा तृतीय रही। पोस्टर निर्माण में अजय पहले, प्रिंस दूसरे और विकास कुमार तीसरे स्थान पर रहे।

कार्यक्रम में संस्थान स्तर पर चयनित प्रतिभागियों ने भाग लिया। उद्यमिता पखवाड़ा का उद्देश्य युवाओं में उद्यमशीलता की भावना जगाना और नवाचार को प्रोत्साहित करना रहा। इस दौरान आयोजित आइडिया प्रतियोगिता में यशिका प्रथम, काजल द्वितीय और काजल ही तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन


नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उद्यमिता और नवाचार पर नारा लेखन किया। पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उद्यमिता से संबंधित पोस्टर बनाए। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। मुख्य अतिथि एमडी शुगर मिल कृष्ण कुमार ने प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए। कृष्ण कुमार ने युवाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। संस्थान के प्रधानाचार्य सतीश ने युवाओं को स्वरोजगार को अपनाने पर बल दिया। इस कार्यक्रम में ग्रुप इंस्ट्रक्टर अनिल ढुल, शमशेर मलिक, संजय वर्मा, सतीश कुमार और संजीव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed