फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Shelly Munjal honored

Kaithal News: शैली मुंजाल को किया सम्मानित

Mon, 15 Sep 2025 03:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 15 Sep 2025 03:56 AM IST
विज्ञापन
Shelly Munjal honored
सीवन। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जिला उपाध्यक्ष शैली मुंजाल और मनोनीत पार्षद बलविंद्र जांगड़ा को हरियाणा सरकार ने गुहला विधानसभा क्षेत्र का सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन नियुक्त किया है। इनके पास क्षेत्र की जनता की शिकायतों की निगरानी और समाधान सुनिश्चित करने का दायित्व रहेगा।
विज्ञापन

बता दें कि सरकार ने गुहला विधानसभा क्षेत्र के लिए पांच व्यक्तियों को सीएम विंडो का एमिनेंट पर्सन नियुक्त किया है इसमें से दो शैली मुंजाल और बलविंद्र जांगड़ा सीवन से हैं। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा मंडल सीवन की अध्यक्षा कृष्णा कश्यप के नेतृत्व में महिला पदाधिकारियों ने शैली मुंजाल को सम्मानित किया। महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह पूरे क्षेत्र के लिए उपलब्धि है। शैली मुंजाल ने कहा कि सरकार ने जो विश्वास जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगी। मनोनीत पार्षद बलविंद्र जांगड़ा को भी क्षेत्र के नेताओं, कार्यकर्ताओं और गण्यमान्य लोगों ने शुभकामनाएं दीं। भाजपा नेताओं ने कहा कि उनकी नियुक्ति से जनता और प्रशासन के बीच तालमेल और अधिक मजबूत होगा। जनता की सेवा ही उनका संकल्प है। इस अवसर पर पुष्पा मुंजाल, अध्यक्षा कृष्णा कश्यप, वीरा कौर, दीपा देवी, अंजु आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed