फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Seventh suspect of black fungus found in the district

जिले में मिला ब्लैक फंगस का सातवां संदिग्ध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Seventh suspect of black fungus found in the district
जिले में ब्लैक फंगस का सातवां संदिग्ध केस सामने आया है। मरीज में जैसे ही ब्लैक फंगस के लक्षण पाए जाने की सूचना स्वास्थ्य विभाग को मिली, तो अधिकारियों ने उसे तुरंत जांच के लिए कल्पना चावला अस्पताल करनाल में भेज दिया। वहां जांच के बाद ही संदिग्ध को फंगस होने की पुष्टि की जाएगी और अगर पुष्टि होती है तो मरीज का इलाज भी वहीं से चलेगा। राजौंद क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है 55 वर्षीय व्यक्ति- वीरवार देर रात को मिला यह संदिग्ध व्यक्ति राजौंद क्षेत्र का रहने वाला है, जिसकी आयु 55 वर्ष के करीब है। इससे पूर्व यह व्यक्ति आठ जून को कोरोना संक्रमित भी पाया गया था। संक्रमित मिलने के बाइ उसे शहर के एक निजी अस्पताल में आइसोलेट किया गया था। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यह व्यक्ति कोरोना संक्रमित होने के साथ-साथ मधुमेह का मरीज भी बताया गया है। संक्रमित मिलने के बाद से ही व्यक्ति स्टेरॉयड दवाइयों का सेवन भी कर रहा था।
विज्ञापन

जिले में इससे पहले भी छह संदिग्ध केस पाए जा चुके हैं। इनमें एक महिला भी शामिल है। इससे पूर्व एक व्यक्ति को ब्लैक फंगस होने की पुष्टि भी हुई है, जिसकी मौत हो चुकी है। उस व्यक्ति की मौत के बाद ही रिपोर्ट में विभाग को पता लग पाया कि वह ब्लैक फंगस से पीड़ित था। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. शैलेंद्र ममगाईं शैली ने कहा कि जिलावासी कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करने के साथ-साथ खुद को ब्लैक फंगस से भी बचाएं। कोरोना संक्रमित होने पर अगर कोई व्यक्ति ज्यादा स्टेरॉयड दवाएं लेता है और किसी अन्य बीमारी से पीड़ित है तो उसे ब्लैक फंगस की संभावना ज्यादा रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed