{"_id":"66da384e114bfa3d940d8314","slug":"seven-police-checkpoints-and-five-sst-teams-deployed-in-areas-bordering-punjab-dc-kaithal-news-c-18-1-knl1004-468561-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब सीमा से लगते क्षेत्रों में लगाए गए सात पुलिस नाके व पांच एसएसटी टीमें : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब सीमा से लगते क्षेत्रों में लगाए गए सात पुलिस नाके व पांच एसएसटी टीमें : डीसी
Fri, 06 Sep 2024 04:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 06 Sep 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत डीसी डॉ. विवेक भारती व एसपी राजेश कालिया ने वीरवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पटियाला रेंज के डीआईजी व संगरूर के एसएसपी के साथ की बैठक की। इसमें अधिकारियों ने इंतजामों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विवेक भारती ने बताया कि पंजाब सीमा से लगते क्षेत्रों में कुल 38 पोलिंग बूथ लगते हैं। अंतरराज्यीय सीमा से लगते क्षेत्रों में सात पुलिस नाके लगाए गए हैं, जो निरंतर वाहनों की चैकिंग कर रहे हैं। इसके साथ-साथ पांच स्टेटिक सर्विलांस टीमें गठित की गई हैं, जो निरंतर क्षेत्र का दौरा कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून का उल्लघंन नहीं करने दिया जाएगा।
एसपी राजेश कालिया ने कहा कि कानून व्यवस्था के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की नियुक्ति की गई है। इसके साथ-साथ पैरामिल्ट्री फोर्स के जवान भी लगाए गए हैं। पेट्रोलिंग टीमें क्षेत्रों का निरंतर दौरा कर रही है। समीक्षा बैठक के दौरान पंजाब के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि जो भी इंतजाम पंजाब सीमा में किए जाने है, वह सभी दुरुस्त होंगे। इसके साथ-साथ जो भी कार्य आपसी सहयोग के होंगे, उन्हें पूरा करवाया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर अवैध शराब पकड़ी जाती है तो उसकी संबंधित डिस्टलरी की जानकारी साझा करें, ताकि सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा सके। इस मौके पर सीटीएम गुरविंद्र सिंह, डीएसपी गुरविंद्र सिंह, कुलदीप, डीआईओ दीपक खुराना, नायब तहसीलदार चुनाव सुभाष आदि मौजूद रहे। संवाद