फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Seven lakh twenty thousand rupees in the name of sending to Europe

यूरोप भेजने के नाम पर ठगे सात लाख बीस हजार रुपये

Wed, 28 Aug 2019 09:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
Seven lakh twenty thousand rupees in the name of sending to Europe
कैथल। एक व्यक्ति के साथ विदेश भेजने के नाम पर सात लाख बीस हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव नौच निवासी बलबीर सिंह ने बताया कि जनवरी 2017 में उसने अपने लड़के लवजीत सिंह को विदेश भेजने के लिए साहब सिंह निवासी चक्कूलदाना के साथ बातचीत की थी। साहब सिंह ने अपने दोस्त जगदीप सिंह निवासी काजला के साथ बातचीत करके 8.50 लाख रुपये यूरोप भेजने के नाम पर मांगे। आरोपी ने 3.50 लाख रुपये पहले व 5 लाख रुपये बात में देने की बात कही थी। आरोपी ने कहा कि पहले उसके बेटे को 3 माह दुबई में रखेंगे और बाद में यूरोप भेज देंगे। आरोपी ने 7.20 लाख रुपये लेकर उसके बेटे लवजीत को दुबई भेज दिया। लेकिन एक साल तक दुबई में रहने के बाद भी उसके बेटे को यूरोप नहीं भेजा तो उसका बेटा स्वयं टिकट का इंतजाम करके इंडिया लौट आया। आरोपी से जब उनके पैसे वापिस मांगे तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। सिटी एसएचओ प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर जगदीप सिंह व साहिब सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed