{"_id":"60b27a578ebc3e300a19fdb1","slug":"seven-infected-dead-80-people-found-corona-positive-kaithal-news-knl714632150","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात संक्रमित की मौत, 80 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात संक्रमित की मौत, 80 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। शनिवार को भी कोरोना संक्रमित 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि 80 मामले नए सामने आए हैं। 68 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं।
डीसी सुजान सिंह यादव ने बताया कि जिले में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 80 नए केस सामने आए हैं। शनिवार को 7 लोगों की मृत्यु हुई हैं, जिनमें 5 पुरुष तथा 2 महिला शामिल हैं। इनमें से एक व्यक्ति का इलाज जिला से बाहर चल रहा था। उन्होंने बताया कि मृतकों में 62 वर्षीय चीका निवासी महिला, 51 वर्षीय मालखेड़ी निवासी पुरुष, 45 वर्षीय भाणा निवासी पुरुष, 46 वर्षीय कैथल निवासी महिला तथा 72 वर्षीय भूना निवासी पुरुष है, जिनका इलाज नागरिक अस्पताल कैथल में चल रहा था। इसी तरह 85 वर्षीय कैथल निवासी पुरुष, जिनका इलाज शाह अस्पताल में चल रहा था।
डीसी ने बताया कि शनिवार को 68 कोरोना मरीज ठीक होने उपरांत घर भेज दिए हैं। जिले में 10 हजार 689 कोरोना के मरीजों में से 9 हजार 846 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब कोरोना के एक्टिव केस 551 रह गए है। अभी तक लिए गए 2 लाख 46 हजार 20 में से 2 लाख 34 हजार 287 नमूनों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। जिले का रिकवरी रेट 92.1 प्रतिशत हो गया है।
विज्ञापन
जिले में अभी तक 1 लाख 72 हजार 726 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 1 लाख 46 हजार 466 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 26 हजार 260 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। अब स्टॉक के तौर पर 6 हजार 20 वैक्सीन उपलब्ध हैं, जिसमें से 3 हजार 250 कोविशील्ड तथा 2 हजार 770 कोवाक्सीन है।