फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   'Seva Sankalp' camps to be held in 100 villages of Kurukshetra parliamentary constituency: Naveen'Seva Sankalp' camps to be held in 100 villages of Kurukshetra parliamentary constituency: Naveen

कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के 100 गांवों में लगेंगे सेवा संकल्प शिविर : नवीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
'Seva Sankalp' camps to be held in 100 villages of Kurukshetra parliamentary constituency: Naveen'Seva Sankalp' camps to be held in 100 villages of Kurukshetra parliamentary constituency: Naveen
कैथल। सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि नवीन जिंदल फाउंडेशन कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के 100 गांवों में सेवा संकल्प शिविर आयोजित करेगा। इन शिविरों के माध्यम से लोगों से स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल और सेवा संकल्प के विषयों पर लगातार संवाद किया जाएगा। स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ छात्रवृत्ति, कौशल प्रशिक्षण और अन्य सुविधाओं के लिए पंजीकरण भी किया जाएगा।नवीन जिंदल ने वीडियो जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक जीवन की 25 वर्षों की यात्रा जनसेवा, राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के संकल्प को समर्पित रही है। उनके जन्मदिवस के अवसर पर चलाया जा रहा सेवा संकल्प अभियान समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने और सेवा को जनभागीदारी से जोड़ने का अवसर है। सांसद ने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शाम छह से सात बजे के बीच कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक परिवार में आशीर्वाद का दीया प्रज्वलित किया जाए। उन्होंने लोगों से अभियान में भागीदारी की अपील की। नवीन जिंदल ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री के जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ विकसित भारत के संकल्प में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed