फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Senior advocates visited the RKSD Skill Center.

Kaithal News: वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने किया आरकेएसडी स्किल सेंटर का भ्रमण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Senior advocates visited the RKSD Skill Center.
कैथल। वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं बार एसोसिएशन के सदस्यों ने आरकेएसडी नवीन अवसर इंटरनेशनल स्किल सेंटर का भ्रमण कर वहां संचालित कौशल विकास कार्यक्रमों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें उपलब्ध करवाई जा रही प्रशिक्षण सुविधाओं का जायजा लिया। आरकेएसडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्रधान एवं अधिवक्ता नवनीत गोयल ने बताया कि भ्रमण के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई, कंप्यूटर कोर्स और वीएलसीसी के ब्यूटी एंड वेलनेस पाठ्यक्रमों पर चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने आधुनिक तकनीक आधारित प्रशिक्षण की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को व्यावहारिक कौशल सिखाने के साथ रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्राप्त करने में मददगार साबित होंगे। सदस्यों ने आरकेएसडी प्रबंधक समिति के प्रधान अश्वनी शोरेवाला और अन्य पदाधिकारियों के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध करवाने में सहयोग के लिए सांसद नवीन जिंदल का भी आभार जताया। इस अवसर पर नवीन जिंदल फाउंडेशन से बिमल ठाकुर, पूर्व बार एसोसिएशन प्रधान रणवीर पराशर, बलबीर बंसल, अमित, नीतू सिंह, सरिता सोलंकी, कौशल खेतरपाल, सुरेंद्र गोरसी और जनक राज चोपड़ा सहित अन्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed