{"_id":"5eadc1cb8ebc3e902120865a","slug":"semple-collect-from-agent-from-sabji-mandi-kaithal-news-knl29773566","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी मंडी कैथल और पूंडरी से 15 आढ़तियों को आइसोलेशन वार्ड में पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी मंडी कैथल और पूंडरी से 15 आढ़तियों को आइसोलेशन वार्ड में पहुंचाया
विज्ञापन
सब्जी मंडी कैथल व पूंडरी से स्वास्थ्य विभाग ने 15 आढ़तियों व उनकी दुकानों पर कार्यरत कर्मचारियों के रक्त के नमूने लेकर जांच के लिए भेजने के साथ-साथ उन्हें आइसालेशन वार्ड में दाखिल किया गया है। दिल्ली की आजादपुर मंडी में कोरोना पॉजीटिव मिलने के बाद एतियातन यह कदम उठाया गया है। जिन दुकानों पर वहां से सब्जी व अन्य सामान पहुंचा था, उन दुकानों पर कार्यरत दुकानदारों व उनके कर्मचारियों को जांच की यह सुविधा दी गई है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर से पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम सब्जी मंडी में पहुंची। जहां से कई आढ़तियों व उनकी दुकानों पर कार्यरत कर्मचारियों को एंबुलेंस में बैठा लिया। बाद में उन्हें बताया गया कि उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है। इनमें आढ़ती, हेल्पर व ड्राईवर शामिल हैं। इनमें से कोई व्यक्ति दिल्ली नहीं गया था। लेकिन वहां से आए सामान के चलते एतियातन उन्हें क्वारंटीन किया गया है। इसी प्रकार से पूंडरी सब्जी मंडी से भी कुछ आढ़तियों व लोगों को क्वारंटीन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को कुल 109 सेंपल लिए गए हैं। इनमें 76 फ्लू क्लीनिक से, 15 सब्जी मंडियों से व बाकि विभाग द्वारा चलाई जा रही मोबाइल वैनों के माध्यम से लिए गए हैं।
आईजी हरदीप दून ने कहा कि सब्जी मंडियों में से एतियातन ब्लड सेंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। दयौरा व जसवंती से लिए गए सेंपलों की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। वहीं शहर में तीसरे लॉक डाउन के बीच कैथल के ओरेंज जोन में आने के कारण कुछ इलाकों में रियायत मिलने की संभावनाओं के बीच प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि अब तक जो व्यवस्था चल रही है। उसी अनुसार आगे भी जारी रहेगी। आईजी हरदीप दून ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि शनिवार तक सरकार की ओर से ऐसे कोई आदेश प्राप्त नहीं हुए हैं कि तीसरे लॉक डाउन में कौन-कौन से संस्थान खोले जाएंगे। कौन से बंद रखे जाएंगे। अभी तक पहले की तरह से जो संस्थान बंद हैं, उन्हें बंद ही रखने के आदेश हैं। यदि 3 मई को कोई नए निर्देश प्राप्त होते हैं तो उसके संबंध में सभी को अवगत करवा दिया जाएगा। फिल्हाल पहले की स्थिति यथावत जारी है। लोग बेवजह घरों से बाहर ना निकलें। लॉक डाउन का पालन करें।