{"_id":"58a5ec974f1c1bcd57d84bf1","slug":"seminar-bussisnesman-chamber-of-commerce-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमिनार में व्यापारियों ने सीखे निर्यात के गुर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेमिनार में व्यापारियों ने सीखे निर्यात के गुर
ब्यूरो कैथल
Updated Thu, 16 Feb 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
विशेषज्ञों ने दी जानकारी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट्स ऑर्गेनाइजेशन की ओर से कैथल चैंबर ऑफ कॉमर्स के सहयोग से कोयल कॉम्पलेक्स में सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर से चैंबर ऑफ कॉमर्स सदस्यों सहित निर्यातकों ने भाग लिया। सेमिनार में ऑर्गेनाइजेशन के डायरेक्टर वैभव वधावन सहित पानीपत से फॉरेन ट्रेड के डीजीएफटी से कई अधिकारियों ने विचार रखे। उन्होंने निर्यात के दौरान आने वाली परेशानियों, नया निर्यात शुरू करने एवं विदेशों में निर्यात की जाने वाली वस्तुओं के लिए आयोजित होने वाले प्रदर्शनियों व मेलों में भाग लेने के तौर-तरीकों, इसके लिए भारत सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी।
डीजीएफटी पानीपत के उपायुक्त सीके मिरा ने विदेश नीति 2015-20 के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मर्चेंट्स एक्सपोर्ट्स फोरम इंडिया स्कीम के बारे में बताया। साथ ही निर्यात के लिए एक्सपोर्ट नंबर कैसे प्राप्त किया जाए, कैसे रजिस्ट्रेशन किया जाए, इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने निर्यात बंधू स्कीम के बारे में भी बताया। एक्सपोर्ट्स क्रेडिट कॉरपोरेशन के रिजनल मैनेजर पीपी बनर्जी ने बताया कि आज उद्योगपति बिना किसी चिंता के अपना माल विदेशों में भेज सकता है। क्योंकि यदि उसका भुगतान नहीं होता है तो ईसीजीसी उसके माल का पूरा इंश्योरेंस देता है।
चैंबर ऑफ कॉमर्स के जिला प्रधान दीपक गार ने सभी अतिथिगणों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान सुशील बंसल, चावल विष्णु भगवान मित्तल नरेंद्र मिगलानी, अनिल खुराना के अलावा संपन्न खुराना, कोषाध्यक्ष कृष्ण गुप्ता, सुरेश बंसल, सुनील चौधरी, संदीप चौधरी सहित काफी संख्या में चैंबर ऑफ कॉमर्स सदस्य मौजूद थे।