फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   sell in rice

1121 धान की शुरुआती कीमत मिली 3100 रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
sell in rice
sell in rice - फोटो : Kaithal
नई अनाज मंडी में धान की बासमती ग्रुप की 1121 किस्म की आवक शुरू हो गई है। इसकी शुरुआती कीमत अधिकतम 3100 रुपये प्रति क्विंटल मिली है। वहीं पीआर ग्रुप में भी खरीद होने से किसानों, आढ़तियों को राहत मिली है।
विज्ञापन

विदित रहे कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एसीएस ने दौरा कर व्यापारियों की समस्याएं सुनीं थी। जहां किसानों ने पीआर ग्रुप की खरीद ना होने की शिकायत की थी। इस पर उन्होंने चीका से दो राइस मिलर्स को खरीद के लिए नियुक्त करने को कहा था। रविवार को चीका से आए मिलर्स ने पीआर ग्रुप की धान की सरकारी कीमतों पर खरीद की। जिससे किसानों को राहत मिली है।
विज्ञापन

बासमती ग्रुप की 1121 की आवक शुरू: अनाज मंडी में आढ़तियों ने बताया कि 1121 किस्म की आवक शुरू हो गई है। इसकी शुरुआती कीमत 2900 से लेकर 3100 रुपये प्रति क्विंटल तक मिल रही है। रविवार को हाथ से की गई कटाई वाली धान के लिए 3110 रुपये प्रति क्विंटल अधिकतम व कंबाइन से की गई कटाई वाली धान के लिए 2900 रुपये न्यूनतम कीमत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार से डुप्लीकेट बासमती की भी आवक शुरू हो गई है। यह 2500 से 2700 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रही है। वहीं 1509 की कीमत भी यही चल रही है।
नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान कृष्ण मित्तल ने बताया कि रविवार को मिलर्स ने खरीद की है। 1121 अभी शुरुआती चरण में आई है। दीपावली के आस-पास इस किस्म की धान की आवक में बढ़ोतरी होगी।

पुरानी अनाज मंडी में कचरे का उठान ना होने से परेशानी:-पुरानी अनाज मंडी में आढ़तियों ने कहा कि यहां पर फसल की सफाई के बाद निकलने वाले भूसे के अंबार लगे हुए हैं। इस बारे में कई बार अधिकारियों को शिकायत की जा चुकी है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस कूड़े के कारण यहां आढ़ती व किसान परेशान हैं। उनकी मांग है कि इस भूसे को उठवाया जाए। ताकि यहां आने वाली फसल इसकी जगह डाली जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed