फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   sell in rice

पुरानी अनाज मंडी में धान खरीदारों के इंतजार में किसान और आढ़ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
sell in rice
sell in rice - फोटो : Kaithal
शहर की पुरानी अनाज मंडी में पीआर धान की खरीद के लिए शुक्रवार को भी किसान व आढ़ती खरीदारों का इंतजार करते रहे। सुबह से लेकर शाम तक मंडी में कोई खरीदार नहीं पहुंचा। जिसके कारण धान की बिक्री नहीं हुई। किसानों की माने तो समय से धान की खरीदारी हो जाए तो अगले फसले की तैयारी में लगेे।
विज्ञापन

मंडी आढ़ती एसोसिएशन के चेयरमैन श्याम बहादुर खुरानिया, देवेंद्र सिंह, गुलाब सिंह, संजीव व अशोक कुमार ने बताया कि वीरवार को मंडी में हड़ताल करने के बाद खरीद शुरू की गई थी लेकिन आज फिर मंडी में धान की ढेरियां लगी हैं। चेयरमैन ने बताया कि इस समय मंडी में करीब दो से ढाई हजार क्विंटल के बीच धान पहुंची हुई है। खरीद के लिए एजेंसियां या मिलर नहीं आने के कारण किसानों को इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि धान की खरीद का कार्य जल्द से जल्द करवाया जाए, ताकि किसानों का यहां बैठकर बिक्री का इंतजार करने से छुटकारा मिल सके।
विज्ञापन

किसान बोले-10 से 15 प्रतिशत फसल ही मंडियों में बाकी: दूसरी ओर मंडी में फसल लेकर पहुंचे किसान कृष्ण कुमार, रघुवीर, खुशिया व बलवान ने कहा कि जिले में करीब 90 प्रतिशत धान की बिक्री किसान कर चुके हैं, लेकिन बची 10 से 15 प्रतिशत फसल को बेचने के लिए उन्हें कई-कई दिन इंतजार करना पड़ता है। पहले फसल को सुखाने की बात कही जाती है। फसल के सूखने के बाद भी न तो समय पर खरीद होती है और न ही सरकार द्वारा निर्धारित रेट मिल रहे हैं। किसानों ने कहा कि अगर वे इसी तरह से धान लेकर मंडियों में बैठे रहेंगे तो आगामी फसल की बिजाई में भी उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरीद लगातार जारी, समस्या हुई तो प्रमुखता से करवाएंगे समाधान: जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक वीरेंद्र सिंह ने कहा कि मंडियों में धान की खरीद का कार्य लगातार जारी है। अगर फिर भी किसानों या आढ़तियों को किसी प्रकार की समस्या है तो उसका समाधान प्रमुखता से करवाया जाएगा। उनका प्रयास है कि मंडी में आते ही किसानों की फसल बिके, ताकि किसान दूसरी फसलों की तैयारियां कर सकें।

खरीद के संबंध में अधिकारियों को दिए जाएंगे निर्देश: डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि धान की पूरी खरीद करवाई जाएगी। इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। अगर खरीद को लेकर किसी प्रकार की समस्या है तो उसे तुरंत दूर करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed