फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   sell in rice

जिले की135 राइस मिलों के स्टॉक को जांचेंगी 14 टीमें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
sell in rice
sell in rice - फोटो : Kaithal
। जिले में 135 राइस मिलों द्वारा सरकार के लिए की गई धान की खरीद के स्टॉक की जांच की जाएगी। इसके लिए विभाग ने आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिले में खरीदे गए 6 लाख 8 हजार एमटी धान के स्टॉक की जांच के लिए 14 टीमें बनेंगी। जो अगले कुछ दिनों में जांच करेंगी कि मिलों में स्टॉक है भी या नहीं। इस बार जिले से बाहर से भी एक अधिकारियों को जांच टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

पूरे धान की फिजिकल वेरिफिकेशन के आदेश : वीरवार को ही सरकार ने आदेश जारी किया है कि जिले में जितने भी मिलों में सरकार द्वारा खरीदा गया धान रखा है। उसकी जांच की जाए कि कितनी मात्रा में धान है। कितने धान में से चावल निकाल दिया गया है। हरियाणा सरकार की पहली ही कैबिनेट बैठक में इस संबंध में आदेश जारी किए गए थे।
विज्ञापन

135 राइस मिलों ने की थी खरीद : जिले में 135 राइस मिलों द्वारा 6 लाख 8 हजार एमटी धान की खरीद की गई है। इन मिलों में इस समय कितना स्टॉक है, इसकी जांच के लिए 14 टीमों का गठन किया जाएगा। जो मिलों में जाकर बोरियां गिनेंगी और उस चावल की मात्रा की भी जांच होगी, जितने धान का चावल निकाल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार जिले के बाहर का भी अधिकारी टीम में: जांच टीम में एक अधिकारी जिले से बाहर से, एक डीसी का प्रतिनिधि, एक मार्केट कमेटी प्रतिनिधि, एक राइस मिलर्स एसोसिएशन प्रतिनिधि और एक संबंधित मिल में जिस इंस्पेक्टर की देखरेख में खरीद की गई है, वह इंस्पेक्टर टीम का सदस्य होगा। जो जल्द ही रिपोर्ट तैयार करके सरकार को भेजेंगे।
डीएफएससी विरेंद्र सिंह ने बताया कि वीरवार को पीवी के लिए आदेश प्राप्त हुए हैं। जिसकी तैयारी पहले से ही की जा रही थी। नए आदेशों में 14 अधिकारी जिले से बाहर के हैं, जिनकी ड्यूटी यहां पीवी में लगाई गई है।

राइस मिलर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सचिन मित्तल ने कहा कि राइस मिलर्स को फिजिकल वेरिफिकेशन से कोई परेशानी नहीं है। सरकार ने धान दिया है। इस धान की सरकार कभी भी जांच कर सकती है। सभी मिलर्स जांच में सहयोग करेंगे। यह बैठक में तय हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed