फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Selection of Indian Kabaddi Indian Kabaddi team in Kabbadi

गुहणा के भारतीय सेना के जवान का हुआ भारतीय कबड्डी टीम में चयन

Tue, 16 Jul 2019 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Selection of Indian Kabaddi Indian Kabaddi team in Kabbadi
कैथल। गांव गुहणा से भारतीय सेना में कार्यरत सैनिक अमनजीत सिंह का भारतीय कबड्डी टीम में चयन हुआ है। यह टीम मलेशिया में 21 से 28 जुलाई तक आयोजित होने वाले कबड्डी वर्ल्ड कप में भाग लेगी। जो मलेशिया की राजधानी मलका में आयोजित होगा। अमरजीत ने बताया कि उसके पिता इंद्र सिंह भी अच्छे कबड्डी खिलाड़ी रहे हैं। जब वह महज तीन साल का था तो उसके पिता का निधन हो गया। पारिवारिक हालत भी अच्छे नहीं थे। अमरजीत सिंह की मां व बड़े भाई ने कभी अमरजीत को पिता की कमी महसूस नहीं होने दी। राजबीर व शेर सिंह ने उसकी मुलाकात कोच दिलबाग सिंह से करवाई। जिनसे प्रशिक्षण लेकर वह आज यहां तक पहुंचा। उसने बताया कि कड़ी मेहनत के बल पर सेना में भर्ती हुआ। इसके बावजूद मेहनत नहीं छोड़ी। आज भारतीय टीम में चयनित होकर काफी खुशी महसूस हो रही है।
विज्ञापन

चेन्नई से अमरजीत ने फोन पर बताया कि यहां कबड्डी खिलाड़ियों की ट्रेनिंग दी जा रही है। कोच दिलबाग सिंह, अपने साथी खिलाड़ी शेर सिंह, स्व. राजबीर सिंह सैनी, अपने बड़े भाई कृष्ण सिंह एवं अपनी माता को जीत का श्रेय देते हुए अमरजीत ने कहा कि मलेशिया में खेले जाने वाले कबड्डी वर्ल्ड कप का सीधा प्रसारण भारत में देखा जा सकेगा। अमरजीत ने बताया कि उसका अभी चयन खिलाड़ी के तौर पर हुआ है, लेकिन उसे उम्मीद है कि उसके पुणे की टीम की तरफ से खेलते हुए उसे जो कैप्टन की जिम्मेदारी दी थी और उस जिम्मेदारी को उसने बखूबी निभाया और उसकी टीम फाइनल में पहुंची थी। इसलिए उसके बतौर कैप्टन खेल को देखते हुए उसे इंडिया टीम का कैप्टन भी बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

करीब 3 माह पहले पुणे की टीम ने 10 लाख रुपये में खरीदा था और पुणे की टीम ने अमरजीत के प्रदर्शन को देखते हुए उसे कैप्टन की जिम्मेदारी दी थी। जिसमें अमरजीत को उसके प्रदर्शन के दम पर बेस्ट रेडर का खिताब मिला था और टीम फाइनल में कुछ प्वाइंट से हार गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरजीत करीब 10 साल पहले सेना में भर्ती हुआ था। उसके पास दो लड़के हैं। परिवार में दो भाई व दो बहन हैं। भाई खेती करते हैं। बहनें विवाहित हैं। गांव में हर साल नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन करवाता है और गोशाला में सेवा से जुड़े कामों के लिए भी पहचान रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed