फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Selected models were included in the block level exhibition

चयनित मॉडलों को खंड स्तर की प्रदर्शनी में किया शामिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Selected models were included in the block level exhibition
Selected models were included in the block level exhibition - फोटो : Kaithal
(कैथल)सीवन। कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंड स्तरीय विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी सतीश कक्कड़ ने किया। उन्होंने बताया कि इस तरह के प्रतियोगिताओं से बच्चों का रुझान गणित एवं विज्ञान के प्रति बढ़ता है। यह प्रतियोगिता प्रारंभ में स्कूल स्तर पर की गई, जिसमें से चयनित मॉडलों को खंड स्तर की प्रदर्शनी में शामिल किया गया।
विज्ञापन

खंड स्तर पर आयोजित यह प्रदर्शनी तीन दिन तक चली। निर्णायक मंडल में पिंकी, हरीश गोयल, सोनिया, नीरा व सतीश शामिल रहे। इन्होंने विद्यालयों द्वारा भेजी गई मॉडल की वीडियो का सूक्ष्म रूप से निरीक्षण करके निष्पक्ष निर्णय दिया। उसमें से विभिन्न थीम पर आधारित गणित व विज्ञान के चयनित मॉडल की प्रदर्शनी खंड स्तर पर आयोजित प्रदर्शनी में शामिल किए गए। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में करनैल सिंह, सतीश जांगड़ा, संदीप और शालिनी ने सहयोग किया। इस अवसर पर तरसेम कुमार, अशोक कुमार, प्रमोद कुमार, सचिन धीमान, नवीन कुमार, सोनिया, पिंकी रानी, गोपाल, कपिल, नरेश, अनु व शालू मौजूद रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed