{"_id":"488d521110d21dbe1be417d9294d3323","slug":"seeking-its-bid-transformers-on-poles","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर को खंभे पर रखवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर को खंभे पर रखवाने की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
Updated Thu, 05 Jun 2014 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूंडरी। गांव कौल के डाकखाने के पास मेन बाजार के लिए जाने वाले रास्ते में जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर से ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ रोष है।
उन्होंने विभाग से ट्रांसफार्मर को जमीन से हटाकर खंभे पर रखवाने की मांग की है।
ग्रामीण सुल्तान सिंह, सतीश कुमार, राजेश कुमार, दीपू, विजय पाल,राजबीर ने बताया कि कई वर्षों से इस रास्ते में ट्रांसफार्मर जमीन पर रखा हुआ हैं। इससे कई बार पशु ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से घायल हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी ट्रांसफार्मर से करेंट लगने के कारण सुल्तान सिंह की भैंस की मौत हो गई थी।
इसके अलावा कई पशु इस ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने ट्रांसफार्मर को जमीन से उठवाकर खंभे पर रखने के लिए कई बार विभाग को लिखित शिकायत दी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग कि है कि गांव के मुख्य रास्ते पर रखे ट्रांसफर्मर को खंभे पर रखवाया जाए।
जब इस बारे में विद्युत विभाग के एसडीओ सुरेश कुमार से बात कि तो उन्होंने बताया जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर की शिकायत मेरे पास नहीं पहुंची। फिर भी जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर को जल्द ही बिजली के खंभे पर रखवा दिया जाएगा।