फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Section 144 imposed near examination centers

Kaithal News: परीक्षा केंद्रों के पास लगाई धारा-144

Tue, 02 Jul 2024 05:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 02 Jul 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
Section 144 imposed near examination centers
कैथल। तीन जुलाई से होने वाली हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की 10वीं व 12वीं की सीनियर सैकेंडरी की री-अपीयर / अंक सुधार की परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने धारा 144 लागू की है। यह जानकारी डीसी प्रशांत पंवार ने दी है। डीसी ने बताया कि यह परीक्षा 11 जुलाई तक जिला स्तर पर संचालित करवाई जाएगी। इन परीक्षाओं को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए परीक्षा केंद्रों की परिधि में धारा 144 लागू करने के आदेश पारित किए हैं। ये आदेश 11 जुलाई तक ही प्रभावी रहेंगे। जारी आदेशों के अनुसार इन परीक्षाओं को नकल रहित एवं शांति पूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से जिला में स्थित परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में दंड प्रक्रिया नियमावली की धारा 144 के तहत पांच या इससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed