फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Scrub typhus again knocked in Chandana village

चंदाना गांव में फिर स्क्रब टायफस नामक बीमारी की दस्तक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Scrub typhus again knocked in Chandana village
Scrub typhus again knocked in Chandana village - फोटो : Kaithal
गांव चंदाना में एक बार फिर से स्क्रब टायफस नामक बीमारी ने फन उठा लिया है। वर्ष 2018 में भी इस गंभीर बीमारी के कारण करीब तीन दर्जन लोगों को अपनी जिंदगी गंवानी पड़ी थी। युवा अधिवक्ता देवेंद्र शर्मा ने इस संदर्भ में डीसी प्रदीप दहिया को ज्ञापन सौंपते हुए बचाव के कदम उठाने की अपील की है। ज्ञापन में उन्होंने बताया है कि इस बीमारी ने गांव में पैर पसारने शुरू कर दिए हैैं। वर्तमान में गांव चंदाना में स्क्रब टायफस नामक गंभीर बीमारी से 16 लोग पीड़ित है। जो राज्य के विभिन्न सरकारी व निजी अस्पतालों में अपना इलाज करवा रहे हैं। अधिवक्ता देवेंद्र शर्मा ने कहा कि बीमारी की दस्तक से गांव में भय का माहौल बना है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018-19 में जो करीब तीन दर्जन मौतें इस बीमारी के कारण हुई थी उसकी पुष्टि सिविल अस्पताल कैथल व पीजीआई रोहतक की ओर से भी की गई थी। बीमारी की रोकथाम के लिए उस दौरान स्वास्थ्य विभाग ने जिला प्रशासन के निर्देश पर गांव में गतिशीलता बढ़ाई थी। जन जागरूकता और बीमारी के बचाव के लिए किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप उस समय स्थिति को काबू कर लिया गया था। जिस प्रकार इस बीमारी ने फिर से अपने पांव गांव में पसारे हैं उसके परिणाम घातक हो सकते हैं।
विज्ञापन

अधिवक्ता देवेंद्र शर्मा ने बताया कि डीसी ने गांव चंदाना के लोगों की सेहत के लिए स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से संज्ञान लेने का आश्वासन दिया है।
उधर विभिन्न समाजसेवी संगठनों ने भी प्रशासन से बीमारी पर काबू पाने के लिए विशेष अभियान चलाने की मांग की है। कुछ समय पहले इस मामले को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने पंचायत की थी, जिसमें गांव की बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने का मुद्दा मुख्य रूप से उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed