फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Schools will not be arbitrary in purchasing books

Kaithal News: पुस्तक खरीद में स्कूलों की नहीं चलेगी मनमानी

Thu, 11 Apr 2024 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 11 Apr 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Schools will not be arbitrary in purchasing books
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अब निजी स्कूलों की मनमानी नहीं चलेगी और बच्चों के अभिभावक अपनी मर्जी से पुस्तकें और ड्रेस खरीद सकेंगे। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने खंड स्तर पर एक कमेटी बनाई है, जो निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों को विशेष दुकान से सामान लेने की शिकायत पर कमेटी जांच करेगी और शिकायत सही पाए जाने पर निजी स्कूलों पर शिक्षा विभाग की ओर से कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कमेटी में खंड स्तर के अधिकारी बीईओ, दो प्रधानाचार्य शामिल हैं।

गौरतलब है कि शिक्षा का नया सत्र शुरू हो चुका है और इस दौरान निजी स्कूल बच्चों के अभिभावकों को सबसे ज्यादा परेशान करते हैं। आरोप है कि ज्यादातर स्कूल पुस्तकें और ड्रेस के लिए विशेष दुकान से खरीदने के लिए अभिभावकों को निर्देश करते हैं लेकिन अब ऐसा नहीं चल सकेगा। जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से निजी स्कूलों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे अपने स्कूल के बाहर अपने पाठ्यक्रम की पुस्तकों की जानकारी सार्वजनिक करेंगे। इसमें वे किसी भी अभिभावक व बच्चों पर यह दबाव नहीं बना सकते कि पुस्तक कहां से खरीदना है। केवल कौन सी पुस्तक चलाई जा रही हैं, उसकी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। यदि किसी स्कूल में स्कूल प्रशासन ने किसी अभिभावक पर कोई दबाव डाला तो वह इसकी शिकायत शिक्षा विभाग को कर सकता है। शिक्षा विभाग ऐसे स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन


अब अभिभावक व बच्चे अपनी मर्जी से कहीं से भी पुस्तकें, वर्दी व अन्य स्कूल से संबंधित सामान की खरीदारी कर सकते हैं। यदि अब भी को निजी स्कूल संचालक एक विशेष जगह से पुस्तकें लेने के लिए दबाव डालता है तो अभिभावक कमेटी को शिकायत करें, ताकि संबंधित स्कूल पर कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


-रामदिया चावरिया, समाजसेवी।

विभाग की ओर से खंड स्तर पर एक कमेटी गठित की है। इसमें ब्लॉक स्तर के बीईओ व प्रधानाचार्य इसमें शामिल हैं। यदि पुस्तकें व वर्दी एक विशेष दुकान से खरीदने के लिए कोई निजी स्कूल मनमानी करता है तो शिकायत मिलने के बाद यह कमेटी उसकी जांच करेगी और नियमानुसार कार्रवाई करेगी। -विजय लक्ष्मी, जिला शिक्षा अधिकारी कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed