फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Schools from class 10th to 12th opened amid tight security arrangements

कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच खुले कक्षा 10वीं से 12वीं तक के स्कूल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Schools from class 10th to 12th opened amid tight security arrangements
कैथल। कोरोना की तीसरी लहर के कारण एक माह से बंद स्कूल मंगलवार को कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच खोल दिए गए। कक्षा 10वीं से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों को स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने के लिए बुलाया गया। पहले दिन स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति करीब 25 प्रतिशत रही। जिले के सरकारी स्कूलों में तीनों कक्षाओं के 12 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों में से पहले दिन तीन हजार के करीब विद्यार्थी कक्षाओं में पहुंचे। यही स्थिति निजी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों की रही। पहले दिन कम संख्या में विद्यार्थी स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन

हालांकि शहर के ज्यादातर स्कूलों में कोरोना से बचाव के प्रबंधों का पूरा ध्यान रखा गया। विद्यार्थियों को मास्क के साथ ही कक्ष में प्रवेश दिया गया। इससे पहले मुख्य द्वार पर विद्यार्थियों के हाथों को सैनिटाइजर से धुलवाया गया। कुछ स्कूल ऐसे भी रहे, जिनमें कोरोना से बचाव के नियमों को लेकर लापरवाही देखने को मिली। विद्यार्थी बिना मास्क और सामाजिक दूरी के साथ कक्षाओं में बैठे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed