फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   School operators cheated 4 lakh from the businessman, case registered

स्कूल संचालकों ने कारोबारी से 4 लाख ठगे, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
School operators cheated 4 lakh from the businessman, case registered
पूंडरी के गांव करोड़ा में प्राइवेट स्कूल मालिकों ने एक कारोबारी से चार लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव गुहणा निवासी शिव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पुराने भवनों के मलबा को खरीदने व तोड़कर बेचने का कार्य कर अपने परिवार का निर्वाह करता है। इस कार्य में गांव जसपाल उर्फ जस्सू नामक व्यक्ति भी हिस्सेदार है। उन्होंने बताया कि गांव करोड़ा में दिलबाग व विक्रम और संजय निवासी ग्राम हाड़वा जिला जींद तीनों का एक 24 कमरे का प्राइवेट स्कूल जो कि खस्ता हालत में हैं और ग्राम करोड़ा में स्थित है। इस जर्जर स्कूल के मलबे को 7 लाख 50 हजार रुपये में खरीदा गया। इसके लिए 4 लाख रुपये पहले व शेष 3 लाख 50 हजार रुपये तीन किस्तों में देने की बात हुई। शिकायतकर्ता ने मई 2021 को दिलबाग, विक्रम व संजय को 4 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद वह अन्य मजदूरों के साथ मिलकर स्कूल में जाकर तोड़ फोड़ का कार्य शुरू करने लगा तो दिलबाग, विक्रम व संजय ने उसे यह कार्य किसी अन्य व्यक्ति को बेचने की बात की और दिलबाग के घर से 4 लाख रुपये वापस लेने के लिए बोला। इसके बाद पीड़ित दिलबाग के घर पर गया तो उक्त तीन व्यक्तियों में से कोई नहीं मिला। आरोपी उसके साथ पैसों को लेकर आनाकानी करते रहे। पीड़ित उनसे पैसे लेने के लिए बार-बार मिलता रहा था आरोपियों ने उसे पुलिस में केस दर्ज कराने की भी धमकी दी। इसके बाद पीड़ित ने खुद मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed