{"_id":"5f9efbd18ebc3e9ba5301cef","slug":"school-kaithal-news-knl49513331","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में आज लगेंगे स्कूल, नौंवी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में आज लगेंगे स्कूल, नौंवी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को अनुमति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात महीने से बंद स्कूलों में आज से नौंवी से बारहवीं तक की कक्षाएं लगाने की अनुमति मिली है। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी किए हैं। कोरोना नियमों की पालना करते हुए कक्षाएं लगाई जाएंगी। बिना मास्क के स्कूल में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।
बता दें कि विभाग की ओर 21 सितंबर को कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के बच्चों को केवल परामर्श के लिए स्कूल में आने की अनुमति दी गई। करीब सात महीने के बाद विभाग की ओर स्कूलों में कक्षाएं आरंभ करने के निर्देश जारी किए गए है। इसके साथ डिजास्टर मैनेजमेंट विभाग की ओर कोविड-19 को देखते हुए गाइडलाइन भी जारी की। इसमें सभी स्कूल प्रिंसिपलों की ड्यूटी लगाई है कि स्कूलों को सैनिटाइज करवाएं व रोजाना स्कूल में प्रवेश करने वाले विद्यार्थियों की अनुपस्थिति व स्वास्थ्य संबंधी रिकॉर्ड समीक्षा एप पर दर्ज करवाएं। साथ ही बिना मास्क के बच्चों का स्कूल में प्रवेश वर्जित है।
तीन घंटे तक लगेगी कक्षाएं- प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूलों में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के सभी बच्चों को केवल तीन घंटे कक्षाएं लगाने की अनुमति दी गई। है। इसके साथ-साथ अगर किसी बच्चे को पढ़ाई से संबंधित कोई जानकारी हासिल करनी है तो वह शिक्षक से मोबाइल फोन पर संपर्क कर सकता है या फिर अगले दिन स्कूल में आकर जानकारी ले सकता है। बिना प्रार्थना-सभा के ही बच्चे सीधे कक्षा में जाएंगे। सुबह नौ बजे से बारह बजे तक तीन घंटे तक कक्षाएं लगेगी।
विज्ञापन
प्रत्येक रूम में 20 से ज्यादा बच्चे नहीं बैठेंगे- सामाजिक दूरी बनाए रखने को लेकर स्कूलों मेेें प्रत्येक रूम में 20 विद्यार्थियों की सं या निर्धारित गई है। ताकि सामाजिक दूरी बनी रहे। इसके साथ ही विद्यार्थियों को मास्क लगाना अनिवार्य किया है। बिना मास्क विद्यार्थियों को स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
सवा महीने परामर्श के बाद विभाग ने लिया फैसला- लॉकडाउन के दौरान बंद स्कूलों में परामर्श के लिए बच्चे बुलाए जाने को लेकर 21 सितंबर को विभाग द्वारा आदेश जारी किए गए थे। इस दौरान करीब सवा महीने तक बच्चे स्कूल पहुंचे। इसके बाद विभाग की ओर से तीन घंटे की नियमित कक्षाएं लगाने के आदेश जारी किए है।
अभिभावकों की अनुमति के बाद ही पढ़ाएंगे जाएंगे बच्चे-जिला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह सिहोरी ने बताया कि विभाग के आदेशानुसार अगर अभिभावक बच्चों को स्कूल में आने की अनुमति देते है तो क्लासें लगाई जाएंगी। अगर अभिभावक अनुमति नहीं देते हैं तो पहले कि तरह ऑनलाइन कक्षाएं लगाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि स्कूल को सैनिटाइज करवाना, कमरे में बीस से ज्यादा बच्चे नहीं बैठेंगे जैसे महत्वपूर्ण नियमों के साथ-साथ कोविड-19 की गाइडलाइन को भी ध्यान में रखा जाएगा। इसके लिए सभी स्कूलों में आदेश जारी किए गए है।