फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   school, drop box, students, stableshed, kaithal

जिले के स्कूलों में लगेगा ड्रॉप बाक्स, विद्यार्थी दे सकेंगे लिंग जांच करवाने की शिकायत

Wed, 11 Jan 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Wed, 11 Jan 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
school, drop box, students, stableshed, kaithal
एसडीसी ने जानकारी दी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिले के सभी स्कूलों के प्रवेश द्वार पर अब कन्या भ्रूण हत्या व लिंग जांच संबंधी जागरुकता लाने के लिए पेंटिंग करवाई जाएगी। जिसमें गांव के लोगों सहित स्कूली बच्चों को इस बारे में जागरूक किया जाएगा कि प्रसव से पूर्व लिंग जांच करवाना एवं गर्भ में लड़की होने का पता चलने पर उसकी हत्या करवाना कानूनन अपराध है। प्रशासन को इसकी सूचना देने वाले को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। साथ ही स्कूल में बच्चों के लिए इस बारे में ड्रॉप बॉक्स लगाया जाएगा। जिसमें बच्चे इस बारे में यदि कोई जानकारी है तो वह पर्ची पर लिखकर डाल सकते हैं। स्कूल मुखिया की यह जिम्मेवारी होगी कि वह संबंधित बच्चे का नाम गुप्त रखे। एसडीसी शक्ति सिंह ने लघु सचिवालय में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की समीक्षा करते हुए यह जानकारी दी।
विज्ञापन


एडीसी ने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि किसी कारण से स्कूल छोड़ने वाली लड़कियों को दोबारा स्कूल में दाखिल करवाने के लिए शिक्षा विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग गंभीरता से लेते हुए उसको वापिस स्कूल लेकर आए। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के स्वास्थ्य का पूरा रिकार्ड रखा जाए तथा लगातार उनके स्वास्थ्य की समीक्षा की जाए।
विज्ञापन


ड्रॉप बॉक्स लगाए जाएंगे
एडीसी ने कहा कि विद्यालयों में सूचना बाक्स स्थापित करवाए जाए। जिनमें विद्यार्थी प्रसव पहले लिंग जांच तथा कन्या भ्रूण हत्या जैसे अपराध में शामिल व्यक्तियों की जानकारी लिखित रूप में डाल सकें। ऐसे विद्यार्थियों की जांच गुप्त रखी जाएगी और उन्हें एक लाख रुपये का इनाम भी दिया जाएगा। इन सूचना बाक्सों में डाली गई सूचनाओं को जिला प्रशासन तक पहुंचाने की सारी जिम्मेवारी स्कूल इंचार्ज की होगी। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को सभी स्कूलों के प्रवेश द्वार पर कन्या भ्रूण हत्या तथा प्रसव पूर्व लिंग जांच की सूचना देने वाले व्यक्ति को दी जाने वाली एक लाख रुपये की राशि को दीवार पर लिखवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुले में शौच मुक्त कराने के आदेश
उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग की सभी सीडीपीओ को खुले में शौच मुक्त अभियान के लिए खंड स्तर पर नोडल बनाया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार बेरोजगार युवाओं को रोजगार विभाग के माध्यम से प्रतिमाह 100 घंटे का कार्य दिया जाएगा। इसके लिए इन युवाओं का समाज को जागरूक करने तथा आंकड़े एकत्रित करने के लिए सदुपयोग किया जाए। सरकारी विद्यालयों में पढने वाली लड़कियों का जन्मदिन भी स्कूलों में मनाया जाए।


अल्ट्रासाउंड मशीनों पर कड़ी निगरानी के आदेश
एडीसी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सभी लड़कियों का एमसीपी कार्ड बनाने तथा अल्ट्रासाउंड मशीनों पर कड़ी निगरानी रखने के साथ-साथ पहली लड़की के माता-पिता को दूसरी प्रेग्नेंसी के समय ध्यान रखने संबंधित काउंसलिंग जरूर की जाए। इस अवसर पर सीएमओ डा. मनीष बंसल, उप सिविल सर्जन डा. नीलम कक्कड़, जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल तनेजा, मुख्यमंत्री के सुशासन सहयोगी प्रतीक हरिश, सीडीपीओ रेनु पसरिचा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed