फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Saplings planted in the children's park; pledge taken for environmental conservation.

Kaithal News: चिल्ड्रन पार्क में लगाए गए पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Saplings planted in the children's park; pledge taken for environmental conservation.
चिल्ड्रन पार्क में पौधे लगाते सदस्य। विज्ञ​प्ति
कैथल। सेवा संकल्प अभियान के तहत चिल्ड्रन पार्क में पर्यावरण संरक्षण व हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नगर परिषद कार्यालय से अधिकारी के साथ-साथ बलदेव लोट शामिल हुए। कलायत वार्ड नंबर 8 अग्रसेन पार्क में पौधरोपण किया गया जिसमें राममेहर शर्मा व नवाब सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। वे पर्यावरण को स्वच्छ रखने, वायु प्रदूषण कम करने और प्रकृति का संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और दूसरों को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में सभी ने लगाए गए पौधों की देखभाल करने और अपने आसपास हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed