{"_id":"584312c04f1c1b0f1ede908f","slug":"sammelan-new-transport-bill-roadways-union-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यू ट्रांसपोर्ट सेफ्टी बिल लाकर परिवहन कर्मचारियों के हितों पर की हमले की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यू ट्रांसपोर्ट सेफ्टी बिल लाकर परिवहन कर्मचारियों के हितों पर की हमले की तैयारी
ब्यूरो कैथल
Updated Sun, 04 Dec 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
सम्मेलन में मंचासीन अतिथिगण
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराजा अग्रसेन धर्मशाला में हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन द्वारा सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन का 15वां द्विवार्षिक राज्यस्तरीय दो दिवसीय सम्मलेन का आयोजन किया गया।
इस मौके पर यूनियन के राज्य प्रधान सरबत पुनियां द्वारा ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सम्मेलन में पश्चिम बंगाल के पूर्व श्रम मंत्री एंव ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्य वक्ता के रुप में मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन महासचिव धर्मबीर हुड्डा ने किया। सम्मेलन के संबोधित करते हुए परिवहन नेता अनादी कुमार साहू ने कहा कि भारत में कृषि के बाद सबसे अधिक रोजगार देने वाला क्षेत्र ट्रांसपोर्ट का है। इसमें स्टेट ट्रांसपोर्ट, प्राइवेट ट्रांसपोर्ट शामिल हैं। जिसमे देश के करोड़ों लोगों को रोजगार मिला है। लेकिन केंद्र व राज्य की सरकार की कोई भी नई नीति नही है।
इन सब के विपरीत न्यू ट्रांसपोर्ट सेफ्टी बिल 2016 लाकर परिवहन कर्मचारियों के हितों पर हमला करने की तैयारी केंद्र की मोदी सरकार कर रही है। इससे पूरा ट्रांसपोर्ट सेक्टर बर्बाद हो जाएगा। उससे पूरे देश का ट्रांसपोर्ट सेक्टर बर्बाद होगा। यह न्यू ट्रांसपोर्ट सेफ्टी बिल नही बल्कि ट्रांसपोर्ट बिनाश बिल साबित होगा।
विज्ञापन
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान धर्मबीर सिंह फौगाट ने कहा कि कर्मचारियों समान काम समान वेतन देने दिए जाने की वकालत भारत के सुप्रीम कोर्ट ने की है। लेकिन हरियाणा सरकार उसे लागू करने से बचती नजर आ रही है। लगातार सरकार कर्मचारी स्थाई रूप से भर्ती करने की बजाय कच्चे कर्मचारी भर्ती करने की घोषणा कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सांतवें वेतन आयोग के नाम पर कर्मचारियों के साथ सरकार ने विश्वास घात किया है। सम्मेलन के दौरान महासचिव धर्मवीर हुड्डा ने दो वर्ष के कार्यकाल की रिपोर्ट पेश की।
सम्मेलन में पहुंचे 24 डिपो के प्रतिनिधियों का स्वागत सम्मलेन आयोजन कमेटी के चेयरमैन महेंद्र सिंह, रिटायर्ड नायब तहसीलदार व जिला प्रधान अखिल भारतीय किसान सभा ने स्वागत किया। कॉमरेड जयभगवान महासचिव सीटू हरियाणा, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा, पीआरटीसी के पंजाब प्रधान सुच्चा सिंह, राजस्थान रोडवेज यूनियंन के प्रधान सोहन भाम्भू विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर जसबीर सिंह, प्रदीप शर्मा, नरेंद्र दिनोद, श्रवण जांगड़ा ओमपाल, नरेश शर्मा सहित सैकड़ों कर्मचारी नेता सम्मेलन में उपस्थित रहे।