फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Saloni was the first in the speech competition

भाषण प्रतियोगिता में सलोनी रही प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Saloni was the first in the speech competition
05-ढांड। विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए। - फोटो : Kaithal
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पबनावा में रिलिफ ग्रुप की ओर से खंड स्तरीय प्रतिभा खोज का आयोजन किया गया। इसमें खंड ढांड के 18 स्कूलों के 160 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर समाजसेवी ओमप्रकाश खेड़ी साकरा ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रिंसिपल जसविंद्र सिंह ने की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। रिलिफ ग्रुप के चेयरमैन रणबीर आर्य ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में पबनावा सरकारी स्कूल की छात्रा सलोनी प्रथम, ब्रह्मानंद एकेडमी कौल की छात्रा भूमिका द्वितीय व आदर्श विद्या मंदिर पबनावा की छात्रा मुस्कान ने तीसरा स्थान हासिल किया। हिंदी लेखन प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में विकास वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढांड की छात्रा ईशु प्रथम, महर्षि ब्रह्मानंद स्कूल कौल की छात्रा तोस्मिन द्वितीय व आदर्श विद्या मंदिर पबनावा के छात्र ने तीसरा स्थान हासिल किया। लेखन प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में महर्षि ब्रह्मानंद स्कूल कौल की छात्रा आरजू ने प्रथम स्थान, अलिशा ने द्वितीय व मां सरस्वती स्कूल साकरा की छात्रा एकता ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विकास स्कूल ढांड की टीम प्रथम, गीता निकेतन स्कूल पबनावा की टीम द्वितीय व आरएस स्कूल कौल की टीम तीसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम के अंत विजेता बच्चों का गु्रप की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed