फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Saints sought protection from MP

सांसद से संतों ने मांगी सुरक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Saints sought protection from MP
18-कैथल। सांसद नायब सैनी से मिलने पहुंचे महंत दूजपुरी व अन्य डेरों के महंत। - फोटो : Kaithal
कैथल। गांव बाबा लदाना के प्राचीन डेरा बाबा राजपुरी में आठ लाख रुपये की लूट की वारदात में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से साधु समाज व ग्रामीणों ने बुधवार को लघु सचिवालय में रोष जताया। साथ ही सांसद नायब सैनी से मिले। सांसद ने डीसी व एसपी को इस मामले में जल्द से जल्द आरोपियों की तलाश करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि यह विख्यात धार्मिक स्थल है। इस मामले की गहनता से जांच होनी चाहिए। विदित रहे कि 24 अप्रैल की रात को डेरा बाबा राजपुरी के महंत दुजपुरी व सेवादार छोटू गिरी को बंधक बना कर साढ़े आठ लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी महंत का मोबाइल फोन भी साथ ले गए थे। सीआईए पुलिस के कर्मचारी बताते हुए वारदात को अंजाम दिया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा था। इस मामले को लेकर सीआइए की दोनों टीमों का गठन किया गया है, लेकिन नौ दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, इससे साधु समाज में रोष बढ़ रहा है। पिछले सप्ताह भी जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed