{"_id":"644c201343976ad4c20fce04","slug":"sagar-pooja-got-first-place-in-debate-competition-kaithal-news-c-18-1-104975-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: वाद-विवाद प्रतियोगिता में सागर, पूजा को मिला पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: वाद-विवाद प्रतियोगिता में सागर, पूजा को मिला पहला स्थान
Sat, 29 Apr 2023 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 29 Apr 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के छात्र सागर शर्मा और छात्रा पूजा ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता अभिव्यक्ति वाणिज्य उत्सव 2023 में वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रतियोगिता का आयोजन एसए जैन कॉलेज अंबाला सिटी में किया गया था। इस आयोजन में बिजनेस प्लान, ऐड कॉपी मेंकिग, भाषण प्रतियोगिता और कोलॉज मेंकिग की प्रतिस्पर्धा करवाई गई। कॉलेज के दो विद्यार्थियों सागर शर्मा और पूजा ने वाणिज्य विभाग के प्राध्यापकों प्रो. रचना सरदाना, डॉ. विशाल आंनद और डॉ. पूजा मित्तल के नेतृत्व में वाद-विवाद प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसमें उन्हें प्रशंसा पत्र और स्मृति चिह्न प्राप्त हुआ। कॉलेज पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने उन्हें उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी और विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अजय शर्मा और सभी प्राध्यापकों को भी बधाई दी।
बेहतरीन प्रदर्शन कर मुस्कान और प्रिया ने बढ़ाया मान
इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय की दो छात्राओं मुस्कान और प्रिया ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर महाविद्यालय का मान बढ़ाया। पावर प्वाइंट प्रस्तुति में मुस्कान और ऑन द स्पॉट पेंटिंग में प्रिया ने तृतीय स्थान हासिल किया है। उन्हें कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया और प्राचार्या डॉ. आरती ने सम्मानित किया।
श्री माता मनसा देवी राजकीय संस्कृत महाविद्यालय पंचकूला में 25 अप्रैल को लीगल लिटरेसी सेल के तत्वावधान में स्लोगन लेखन, ऑन द स्पॉट पेंटिंग, प्रश्नोत्तरी, पावर प्वाइंट प्रस्तुति इत्यादि प्रतियोगिताएं हुई थीं। इस मौके पर सायंकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी सुरभि शर्मा ने विजेता छात्राओं को बधाई दी।इस अवसर पर लीगल लिटरेसी सेल की इंचार्ज अलका गोयल, सपना गोयल एवं सृष्टि, अरुणा, मोनिका आदि मौजूद रहीं।