फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   sacrifice

शत्रु की चाल का विफल करने में दिया आत्म बलिदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
sacrifice
भूतपूर्व सैनिक राजेश ढुल ने कारगिल की लड़ाई में दुश्मन से जमकर लोहा लिया। उन्होंने बताया कि जब भी कारगिल की बात होती है तो उनका सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। उसने बताया कि उसके परिवार के 14 सदस्य सेना से जुड़े हुए हैं। इनमें से छह बार्डर पर तैनात हैं। उसने कहा कि कारगिल की लड़ाई उनके चाचा सूबेदार रणदीर सिंह के साथ मिलकर लड़ी है। हमारे सैनिकों को कोई जवाब नहीं। पाकिस्तान हो या चीन, हम शत्रु पर भारी पड़ते हैं। कारगिल की लड़ाई में साथियों की शहादत को याद करते हुए उसने बताया कि साहस का परिचय देते हुए शत्रु की चाल को विफल करने में आत्म बलिदान दिया। उसने बताया कि वह 20 मार्च 1996 को सेना में भर्ती हुए थे। वर्ष 1998 में बंगाल इंजीनियर ग्रुप सेंटर रुड़की में ट्रेनिंग के बाद वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध में उतार दिए गए थे। वह 16 कोर ग्रुप में तैनात थे। उन्होंने बताया कारगिल मोर्चे पर मेरा काम माइंस बिछाने का था। लड़ाई के दौरान कई बार ऐसे अवसर पर, जब गोली या बम मानो छूकर निकल गए।
विज्ञापन

कई कई महीनों बाद पहुंचती थी चिट्ठी-उन्होंने बताया कि वह मोर्चे पर था, उस समय मोबाइल फोन नहीं होते थे, घर वालों की चिट्ठी ही पहुंचती थी, वो भी कई कई महीनों बाद। लड़ाई के दौरान उनके पिता नरसिंह ढुल की चिट्ठी मिली। इसमें उन्होंने लिखा, बेटा तुम भारत मां की रक्षा कर रहे हो, अगर बलिदान भी देना पड़े तो पीछे नहीं हटना। पिता की इस चिट्ठी के बाद मेरा प्रण और भी पक्का हो गया।
विज्ञापन

सेना में था माइंस बनाने का काम-उसने बताया कि वह सैटर के तौर पर सेना में भर्ती हुआ था, वह कोरशॉप इंजीनियर जवान था। इनका काम माइंस बनान था, या कहीं बाढ़ आती है तो वहां पर पुल बनाना होता था। कारगिल युद्ध में उन्होंने एलओसी पर माइंस बिछा दी थी ताकि दुश्मन देश हिंदुस्तान की सीमा में घुसपैठ न कर सके। उसने बताया कि माइंस एक ऐसा धोखे का फंदा होता है, जो आदमी को दुर्घटना होने के बाद ही पता चलता था कि यहां पर माइंस बिछी हुई है। माइंस अंडर ग्राउंड रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed