{"_id":"6918d35751f70e180d00062c","slug":"rural-children-will-get-a-platform-for-preparation-kaithal-news-c-245-1-kht1002-140720-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: तैयारी के लिए ग्रामीण बच्चों को मिलेगा मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: तैयारी के लिए ग्रामीण बच्चों को मिलेगा मंच
Sun, 16 Nov 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
अभियान में भाग लेते हुए अध्यापक।
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हरियाणा शिक्षा विभाग ने मिशन बुनियाद और हरियाणा सुपर-100 कार्यक्रमों के नए बैच की शुरुआत के लिए ब्लॉक और स्कूल स्तर पर व्यापक जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है। विभाग का मुख्य उद्देश्य है कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 8वीं और 10वीं के प्रत्येक विद्यार्थी तक इन दोनों प्रमुख कार्यक्रमों की पूरी जानकारी पहुंचे और वे समय पर पंजीकरण करा सकें।
पिछले वर्षों में इन मंचों से लाभान्वित हजारों विद्यार्थियों ने आईआईटी, मेडिकल और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश लेकर मिसाल कायम की है। इन पहलों ने सरकारी स्कूलों में प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण, आत्मविश्वास और लक्ष्य-निर्धारण की भावना को मजबूत किया है।
जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि इन्हीं उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए, विभाग अब नए बैच की शुरुआत कर रहा है, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के और अधिक विद्यार्थियों को अवसर मिल सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विभाग चाहता है कि बच्चे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए सही दिशा, वातावरण और सहयोग प्रदान किया जाए। यह अभियान केवल पंजीकरण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि विद्यार्थियों में यह विश्वास भी जगाएगा कि वे किसी भी बड़े मंच पर प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम हैं।
एबीआरसी और बीआरपी की महत्वपूर्ण बैठक ः जिले में आज आरोही मॉडल स्कूल ग्योंग में सभी एबीआरसी और बीआरपी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्कूल विज़िट, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और विद्यार्थियों तक प्रभावी रूप से पहुँचने की रणनीति पर चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे सभी विद्यालयों में जाकर 8वीं और 10वीं के विद्यार्थियों को जागरूकता वीडियो दिखाएँ, कार्यक्रम समझाएँ और मौके पर ही रजिस्ट्रेशन करवाएँ।
बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि पिछली कक्षा में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा, जबकि इच्छुक अन्य विद्यार्थी भी अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
कार्यक्रम शेड्यूल
तारीख
ब्लॉक
18 नवंबर
सीवन
26 नवंबर राजौंद
02 दिसंबर कलायत
10 दिसंबर पूंडरी
12 दिसंबर
चीका
15 दिसंबर
कैथल
अभियान के दौरान विद्यार्थियों को परीक्षा तिथि, पाठ्यक्रम और प्रश्नपत्र के पैटर्न के बारे में भी जानकारी दी जाएगी, जिससे वे बेहतर तैयारी कर सकें। विभाग का मानना है कि नए बैच की शुरुआत से विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और संकल्प का संचार होगा। -सुशील कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ