फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   rukus in state boxing champinship

स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हंगामा

Sun, 22 Nov 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल Updated Sun, 22 Nov 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित की जा रही स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हिसार के खिलाड़ियों ने एक मुकाबले में हार के बाद जमकर हंगामा किया। हार के बाद खिलाड़ी रिंग में जम गए। खिलाड़ियों ने रिंग में से उठाने का प्रयास कर रहे रेफरी एवं स्टॉफ सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार किया तथा एक पुलिस कर्मचारी के साथ कथित तौर पर हाथापाई भी की। बाद में पुलिस ने हंगामा कर रहे दो खिलाड़ियों को हिरासत में ले लिया तथा मुकाबले शुरू करवाए। हंगामे के कारण करीब दो घंटे तक प्रतियोगिता थमी रही।
विज्ञापन


स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शनिवार सुबह हिसार एवं भिवानी के बॉक्सरों का मुकाबला चल रहा था। जिसमें भिवानी के नमन ने हिसार के रविंद्र को हरा दिया। लेकिन हिसार के बॉक्सर रविंद्र ने फैसले का विरोध किया तथा कहा कि वह जीता हुआ है।
विज्ञापन


रविंद्र के साथ कुछ अन्य खिलाड़ी भी आ गए तथा सभी खिलाड़ी रिंग के अंदर जम गए। इसी बीच मैच रेफरी सहित कोचों ने उन्हें हटाने का प्रयास किया। काफी देर तक मान-मन्नौवल चलता रहा। इसी बीच आयोजकों ने दूसरे रिंग में प्रतियोगिता का अगला मुकाबला शुरू किया तो इसका भी खिलाड़ियों ने विरोध किया। इसी बीच खिलाड़ियों ने रेफरी सहित अन्य स्टॉफ सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारी ने खिलाड़ियों को नीचे उतारना शुरू कर दिया। इसी कुछ खिलाड़ियों ने एक पुलिस कर्मचारी के साथ हाथापाई भी की। जिस पर पुलिस कर्मचारी ने अतिरिक्त फोर्स मंगवा ली। बाद में पुलिस ने दो खिलाड़ियों को जिप्सी में बैठा लिया तथा मुकाबला शुरू करवाया। इसके बाद प्रतियोगिता के आयोजक खेल सचिव इंद्रजीत सिंह सहित अन्य स्टॉफ सदस्यों ने तीन खिलाड़ियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दी।

हिसार के बॉक्सर को डिस्क्वॉलीफाई किया
हंगामे में शामिल हिसार के बॉक्सर जगमोहन को आयोजकों ने डिस्क्वॉलीफाई कर दिया। जगमोहन का 2 बजे मुकाबला शुरू होना था। लेकिन आयोजकों ने अनुशासनहीनता के कारण उसे डिस्क्वॉलीफाई कर दिया। जबकि जगमोहन ने जानकारी दी थी कि वह केवल हंगामे को शांत करने का प्रयास कर रहा था। उसने कोई अनुशासनहीनता नहीं की।

दो घंटे तक रुका रहा मुकाबला
हिसार के खिलाड़ियों ने रिंग में घुसकर दो घंटे तक प्रतियोगिता रोके रखी। जिस कारण आयोजकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दो घंटे तक हिसार के खिलाड़ी रिंग के अंदर कब्जा करके बैठे रहे।

गुड़गांव के खिलाड़ियों ने लगाया खेल अधिकारियों पर शराब पीकर आने का आरोप
 गुड़गांव के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में कई डीपी, पीटीआई पर शराब पीकर आने का आरोप लगाया है। खिलाड़ियों ने बताया कि कई पीटीआई शराब पीकर आए हैं। जिसके कारण अव्यवस्था का माहौल फैला हुआ है।

 हार जीत का फैसला रेफरी को करना है। रेफरी का निर्णय हमारे लिए मान्य है। हिसार के खिलाड़ी रविंद्र ने हार के बाद अन्य खिलाड़ियों के साथ मिलकर हंगामा किया। पुलिस कर्मियों के साथ थी दुर्व्यवहार एवं हाथापाई की। जिस कारण पुलिस को शिकायत दी गई है।

इंद्रजीत सिंह, खेल सचिव।

रेफरी को ही फैसला करना है। रेफरी के फैसले पर आपत्ति जताने के तरीके हैं। लेकिन दुर्व्यवहार किसी भी सूरत में सहन नहीं है। मामले की शिकायत पुलिस में दी गई है।
शमशेर सिंह सिरोही, डिप्टी डीईओ।

दो खिलाड़ियों के हंगामे के बाद पुलिस थाने में लाया गया था। उन्हें पूरे मामले की जानकारी हासिल करने के बाद छोड़ दिया गया।
वीरेंद्र खर्ब, थाना शहर प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed