फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   rubbish at railway station

रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्थाओं का आलम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
rubbish at railway station
शहर का रेलवे स्टेशन स्वच्छता के मामले में इन दिनों पिछड़ रहा है। शहर के रेलवे स्टेशन पर इन दिनों गंदगी का आलम है। स्टेशन पर जगह-जगह गंदगी फैली हुई है। चारों ओर बने इस गंदगी के वातावरण में आस-पास की कॉलोनियों और यात्रियों के लिए परेशानी बनी हुई है। स्टेशन पर पहुंचते ही यात्रियों का कूड़े के ढेर ही स्वागत करते हैं। यहां शौचालयों में साफ-सफाई, पानी के पानी की भी सुविधाओं का अभाव है।
विज्ञापन

बता दें कि स्टेशन पर रेलवे की तरफ से अनेक जगह यह चेतावनी लिखी गई है कि गंदगी फैलाई तो जुर्माना होगा। मगर यह बेअसर है। स्टेशन पर सफाई नहीं हो रही है तो यात्री भी इस चेतावनी की परवाह नहीं कर रहे हैं। हालांकि जिले में अभी पैसेंजर ट्रेनों के संचालन पर रोक लगी हुई है। केवल जयपुर-दौलतपुर एक ही ट्रेन चलती है। जिसमें सैकड़ों यात्री सफर करते हैं।
विज्ञापन

लेकिन इन यात्रियों का सफर मुश्किल भरा रहता है। उनकी मुश्किलें रेलवे स्टेशन से ही शुरू हो जाती है। स्टेशन पर पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। जिसकी वजह से यात्रियों को बाजार से पानी खरीदकर लाना पड़ता हैं। स्टेशन नगर के बीचों-बीच व नगर परिषद की हद में भी आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल शौचालय भी कारगर नहीं
नगर परिषद की ओर शहर में कई जगहों पर मोबाइल शौचालयों स्थापित किए गए थे। इनमें से रेलवे स्टेशन के पास एक मोबाइल शौचालय स्थापित किया गया था। अब ये शौचालय काफी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।
नया रेलवे स्टेशन से कूलर भी चोरी
रेल कल्याण समिति के चेयर मैन सतपाल गुप्ता ने कहा कि पुराने स्टेशन पर सफाई व्यवस्था बिल्कुल नहीं है। यहां गंदगी पसरी पड़ी है। वहीं नया स्टेशन पर रेल कल्याण समिति की ओर से कूलर की व्यवस्था की गई थी, लेकिन अब यहां से चोर कूलर भी चोरी करके ले गए। उन्होंने कहा कि यहां भी काफी अव्यवस्थाएं हैं।

स्टेशन सुपरवाइजर रणधीर सिंह ने बताया कि स्टेशन पर नए भवन का निर्माण कार्य जारी है। जिसकी वजह से लोगों को कुछ समस्या आ रही हैं। नए भवन में शौचालयों की भी अच्छी सुविधा होगी। यात्रियों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed