फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   rta office

लोगों ने जताया रोष, आरटीए कार्यालय में नहीं हो रहा लाइसेंस बनाने का काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
rta office
आरटीए कार्यालय में तबादले और नई व्यवस्था लागू होने से लोगों की समस्याएं कम होने की बजाए बढ़ गई हैं। जिससे परेशान होकर सोमवार को लाइसेंस रिन्यू न होने, फाइल जमा न होने जैसी समस्याओं को लेकर जमकर रोष जताया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया।
विज्ञापन

अपने जरूरी काम से पहुंचे लोगों ने सोमवार दोपहर को जमकर नारेबाजी की। कहा कि 40 से 50 किलोमीटर दूर से रोज यहां आकर चक्कर काट रहे हैं। लेकिन काम होना तो दूर की बात उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है। बलकार नैन ने कहा कि वह 19 अक्तूबर से हर रोज यहां आ रहा है। एनओसी लेनी है। लेकिन यहां हालत इतनी खराब है कि सारे कार्यालय के कर्मचारियों का तबादला कर दिया गया। जो लोग बदले हैं, उन्हें काम नहीं आता। 11 बजे तक आरटीओ नहीं है। यदि काम नहीं हो रहा है तो ताला लगा दो इस कार्यालय को। मनजीत ढुंढवा ने कहा कि दस दिन से वह लगातार आ रहे हैं। आगे से आगे खिड़की पर भेज देते हैं। साहब ही नहीं आ रहे हैं। अब वे कहां जाएं। कृष्ण ने कहा कि वह यहां लाइसेंस के लिए आ रहा है। यहां कोई सुनवाई नहीं है। कोई सीधे मुंह बात नहीं कर रहे हैं। वह चालीस किलोमीटर से आता है। पहले बाहर दुकान पर पैसे जमा करवाए जाते हैं। फिर अंदर फाइल जमा होती है। तब तक कंप्यूटर बंद हो जाता है। वे काफी परेशान हैं। सुभाष ने कहा कि वह 17 अक्तूबर सेकंडक्टर का लाइसेंस रिन्यू करवाने के लिए आ रहा है । यहां छोटी-छोटी कमियां निकाल कर बाहर कर देते हैं। न कोई जानकारी देते हैं। यहां भ्रष्टाचार फैला हुआ है। वहीं आरटीए कार्यालय में कार्यरत शिवकुमार ने कहा कि अधिकारी चालान पर गए हैं। वे ही कुछ बता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed