फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   roadways driver will run fire brigade

रोडवेज चालक चलाएंगे दमकल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
roadways driver will run fire brigade
कैथल। दिवाली पर्व पर स्वास्थ्य विभाग, दमकल और रोडवेज विभाग अलर्ट हो गया है। इस दौरान नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है। इसमें दमकल विभाग के कर्मचारी भी शामिल हैं। ऐसे में दिवाली पर्व पर अक्सर घटित होने वाली आग की घटनाओं को काबू करने के लिए रोडवेज ने अपने चालकों की ड्यूटियां लगा दी हैं। इसके लिए होम गार्ड के 16 कर्मी और रोडवेज के 12 चालकों की ड्यूटी लगाई गई है। यदि जिले में किसी भी स्थान पर आग की घटना सामने आती है तो रोडवेज चालक दमकल विभाग की गाड़ी चलाकर आग बुझाने के लिए पहुंचेंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में आग बुझाने के लिए 14 दमकल गाड़ियां है। इनके अलावा तंग गलियों के लिए दो मोटरसाइकिलों से आग बुझाने की कवायद की जाती है। रोडवेज महाप्रबंधक अजय गर्ग ने बताया कि नगर परिषद कर्मचारी संघ हड़ताल के चलते 12 चालकों की ड्यूटी लगाई गई है। ये कर्मचारी दमकल विभाग की गाड़ी चलाएंगे। उधर, दमकल विभाग के अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि 19 में से 17 नियमित कर्मचारी हैं। दो कर्मचारी हड़ताल पर हैं। स्थिति को देखते हुए हरियाणा रोडवेज के 12 कर्मचारी, 16 होमगार्ड के कर्मचारी दमकल विभाग में ड्यूटी कर रहे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बनाया बर्न वार्ड
जिला नागरिक अस्पताल में दिवाली पर्व पर आग से जलने वाले लोगों को सही इलाज देने के लिए इमरजेंसी वार्ड में बर्न वार्ड बनाया गया है। इस वार्ड में कुल तीन बेड लगाए गए हैं। यहां पर आधुनिक मशीनें भी रखी गई है। इसके साथ ही दिवाली पर दो दिन के लिए इमरजेंसी वार्ड में एक अतिरिक्त डॉक्टर की ड्यूटी इस वार्ड में लगाई जाएगी। बर्न वार्ड बनाने का उद्देश्य आगजनी घटना में शिकार लोगों की जान बचाना है। प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेनू चावला ने बताया कि अस्पताल प्रशासन दिवाली पर्व पर पूरी तरह से सतर्क है। बर्न वार्ड बना दिया है। यहां हर संभव सुविधा मुहैया करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed