फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Roadways and private bus operators clashed at the stand

स्टैंड पर रोडवेज और निजी बस परिचालक भिड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Roadways and private bus operators clashed at the stand
कैथल। पूंडरी में समय सारिणी को लेकर शुक्रवार को निजी व रोडवेज बस के परिचालक भिड़ गए। निजी बस जैसे ही स्टैंड पर पहुंची तो यह घटना हुई। मारपीट में परिचालकों को चोटें भी आई हैं। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। मामले में रोडवेज बस के परिचालक ने सिविल थाने में शिकायत दी है। दूसरी ओर निजी बस मालिक ने आरोप लगाते हुए कहा कि मारपीट की शुरुआत रोडवेज बस के परिचालक ने की थी। निजी बस परिचालक ने अपना बचाव किया।
विज्ञापन

रोडवेज बस के परिचालक सत्यवान ने बताया कि कैथल से मुन्नारेहड़ी तक बस शाम के समय जाती है। वह अगले दिन पूंडरी से सात बजकर 40 मिनट से चलकर सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर कैथल पहुंचती है। शुक्रवार को भी वे पहुंचे थे। निजी बस के चालक व परिचालक उनके समय पर आ गए। इस पर उन्हें टोका तो वे बहस करने लगे। इसके बाद जब वह कैथल के नए बस स्टैंड पर पहुंचे तो निजी बस चालक व परिचालक ने उनके साथ मारपीट करना शुरू कर दी। उन्होंने सिविल लाइन थाने में इस संबंध में लिखित शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

वहीं, इस मामले में निजी बस के मालिक रणधीर सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि पहले मारपीट रोडवेज बस के परिचालक की तरफ से की गई थी। इसके बाद उनकी बस के परिचालक ने अपना बचाव किया है। उधर, रोडवेज महाप्रबंधक अजय गर्ग ने बताया कि झगड़े का मामला उनके संज्ञान में है। शुक्रवार को छुट्टी पर थे। सोमवार को मामले की पूरी जानकारी प्राप्त की जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed