{"_id":"66a427f8cf820e96400ea5f4","slug":"roads-will-be-glittering-with-crores-of-rupees-kaithal-news-c-18-1-knl1004-439526-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: करोड़ों से चकाचक होंगी सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: करोड़ों से चकाचक होंगी सड़कें
Sat, 27 Jul 2024 04:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 27 Jul 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। कैथल हलके के क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरा समाचार है। क्योंकि अब खस्ताहाल सड़कों की परेशानी जल्द ही दूर होगी। इससे राहगीरों सहित अन्य वाहन चालकों की कठिनाइयां कम होंगी। यह जानकारी कैथल विधानसभा से भाजपा विधायक लीला राम ने दी है।
उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने कैथल हलके में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में खस्ताहाल सड़कों का सुधारीकरण करने व नई सड़कें बनाने के लिए 27 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। विधायक लीला राम ने बताया कि इन सड़कों के लिए निविदा सूचना जारी कर ली गई है और जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा।
उन्होंने बताया कि इन सड़कों के बन जाने से हलका वासियों को काफी लाभ होगा और आवागमन में सुविधा होगी। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश में एक समान विकास कार्य हो रहे हैं। इसी कड़ी में कैथल में भी सड़कों के निर्माण के लिए राशि जारी हो चुकी है। इस मौके पर उनके साथ राम प्रताप गुप्ता, लीलू सैनी, रामकुमार नैन, नरेश मित्तल, सोहन लाल, भाग सिंह खनौदा, मुकेश जैन, विकास व सत्तु कठवाड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कैथल हलके में बनेंगी ये सड़कें
n
27 लाख 80 हजार रुपये की लागत से कैथल-अंबाला रोड से गांव दयौरा तक सड़क।
n
69 लाख 90 हजार रुपये से कठवाड़ से मूंदड़ी रोड।
n
80 लाख 92 हजार रुपये से बलवंती से दयौरा तक।
n
एक करोड़ 58 लाख 40 हजार रुपये से कैथल रोड से गांव ग्योंग तक।
n
दो करोड़ 64 लाख रुपये से जींद रोड नाका से जाखौली अड्डा तक।
n
पुराना बस स्टैंड, पिहोवा चौक और छोटू राम चौक तक।
n
22 लाख 95 हजार रुपये से ड्योड खेड़ी पहुंच रोड।
n
एक करोड़ 82 लाख 36 हजार रुपये से अंबाला कैथल रोड सिटी का भाग।
n
एक करोड़ 39 लाख 94 हजार क्योड़क वाया बरोट रोड तक की सड़क।
n
31 लाख 74 हजार रुपये की राशि से कैथल पिहोवा रोड से दयौरा रोड तक।
n
तीन करोड़ 45 लाख 68 हजार रुपये की राशि से कैथल गुहला रोड से डेरा गदला रोड।
n
63 लाख 52 हजार रुपये से कैथल कवारतन रोड से डेरा किशनपुरा रोड।
n
41 लाख 14 हजार रुपये से माता बाला सुंदरी मंदिर खनौदा धौंस से फरल रोड।
n
87 लाख 74 हजार रुपये से कैथल खनौरी रोड से छौत।
n
70 लाख 10 हजार रुपये से पाड़ला गुहणा रोड।
n
89 लाख 53 हजार रुपये से मांझला से चक्क पाडला तक।
n
56 लाख 41 हजार रुपये से कैथल कुतबपुर रोड से चंदाना गेट।
n
69 लाख 72 हजार रुपये धुंधरेहड़ी से गुहणा रोड।
n
68 लाख 60 हजार रुपये से कैथल चीका रोड से सिरटा।
n
एक करोड़ 30 लाख 14 हजार रुपये से कैथल बाइपास से सिरटा रोड तक ।
n
एक करोड़ 50 लाख 29 हजार रुपये से कैथल कुतबपुर रोड से फ्रांसवाला रोड।
n
एक करोड़ 77 हजार रुपये से कैथल कुतबपुर रोड से भानपुरा धुंधरेहड़ी रोड।
n
एक करोड़ 37 लाख 89 हजार रुपये से भानपुरा से धुंधरेहड़ी मोड।
n
79 लाख 94 हजार रुपये से कैथल अंबाला रोड से श्मशान घाट क्योड़क रोड।
n
56 लाख 87 हजार रुपये से कैथल कुरुक्षेत्र रोड से कठवाड़ रोड
n
एक करोड़ 60 लाख 64 हजार रुपये से फ्रांसवाला से गढ़ी तक की सड़क।
पूंडरी से ढांड रोड पर बने गतिरोधक परेशानी का सबब
पूंडरी। पूंडरी से ढांड रोड पर पर लोक निर्माण विभाग की ओर से सिरसा ब्रांच नहर के पास दो गतिरोधक बनाए हैं। यह गतिरोधक वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने हैं। वाहन चालक सुरेश कुमार, देव, रमेश कुमार, पंकज, राजेश, नवदीप, कंवरपाल, रवि व सुरेंद्र ने बताया कि लगभग तीन-चार दिनों पहले इस सड़क पर दो गतिरोधक बनाए हैं। जो हादसे रोकने की बजाय हादसों का कारण बन रहे हैं।
वाहन चालकों ने बताया कि विभाग ने गतिरोधक पर कोई सांकेतिक चिह्न या सफ़ेद पट्टी लगाना मुनासिब नहीं समझा। जिस कारण सड़क पर तेज गति से दौड़ रहे वाहन चालक सड़क पर बने गतिरोधक को देख नहीं पाते और वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठते हैं। वाहन चालकों ने संबंधित विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि आजकल के आधुनिक युग में भी सड़क के बीचों-बीच इतने ऊंचे गतिरोधक बनाना कहां तक सही है जबकि सड़क पर रेडियम रिफ्लेक्टर भी लगाए जा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि ढांड से कुरुक्षेत्र रोड पर कई जगहों पर ऐसे रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं। परेशान हो रहे वाहन चालकों की जिला प्रशासन से मांग है कि सड़क पर बने गतिरोधक के पास सांकेतिक बोर्ड व सफेद पट्टी भी बनाई जाए। विभाग के एसडीओ गुरप्रीत सिंह ने कहा कि जल्द ही इन गतिरोधक पर सांकेतिक बोर्ड व सफ़ेद पट्टी लगा दी जाएगी। संवाद